Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमप्रतापगढ़

दिनदहाड़े हमलावर पीआरडी जवान को गोली मारकर फरार

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कनधाई इलाके में आज दिनदहाड़े हमलावार पीआरडी जवान को गोली मारकर फरार हो गये।

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया है कि कनदाई निवासी पीआरडी जवान पवन तिवारी दिलीप पुर चौकी पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात था । आज शिव सत गांव के पुल पर जाम लगा था , जाम हटवाने के लिए पवन को वहां गया था। उसकी दौरान अज्ञात हमलावर उसे गोली मारकर फरार हो गए ।

उन्होंने बताया कि घायल पवन तिवारी को जिला अस्पताल भेज दिया लेकिन हाल गंभीर होने पर डक्टरों ने उसे बेहत्तर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button