• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

त्याग और तपे बुद्ध जब बोलते हैं तो केवल शब्द ही नहीं बल्कि धम्मचक्र का प्रवर्तन होता है – प्रधानमंत्री मोदी

Desk by Desk
24/07/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भगवान बुद्ध कोरोना महामारी के इस संकटपूर्ण समय में और भी ज्यादा प्रासंगिक हैं और उनके बताए गए मार्ग पर चलकर बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस और आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हिस्सा लेते हुए कहा, “आज कोरोना महामारी के रूप में मानवता के सामने वैसा ही संकट है जब भगवान बुद्ध हमारे लिए और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना हम कर सकते हैं।”

CM योगी के कार्यकाल में 6.65 लाख लोगों मिली नौकरियां, टूटा BSP-SP का रिकॉर्ड

उन्होंने कहा कि भारत ने यह करके दिखाया है। बुद्ध के सम्यक विचार को लेकर आज दुनिया के देश भी एक दूसरे का हाथ थाम रहे हैं, एक दूसरे की ताकत बन रहे हैं। इस दिशा में ‘इंटरनेशनल बुद्धिष्ट कनफेडरेशन’ का ‘केयर विथ प्रेयर इनिशिएटिव’ ये भी बहुत प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा कि धम्मपद कहता है ,“वैर से वैर शांत नहीं होता। बल्कि वैर अवैर से, बड़े मन से, प्रेम से शांत होता है। त्रासदी के समय में दुनिया ने प्रेम की, सौहार्द की इस शक्ति को महसूस किया है। बुद्ध का ये ज्ञान, मानवता का ये अनुभव जैसे जैसे समृद्ध होगा, विश्व सफलता और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूएगा।”

गन लाइसेंस घोटाला: CBI का श्रीनगर में IAS अधिकारी के घर समेत 22 जगहों पर छापेमारी

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को इस अवसर की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “आज के ही दिन भगवान बुद्ध ने बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद अपना पहला ज्ञान संसार को दिया था। हमारे यहाँ कहा गया है, जहां ज्ञान है वहीं पूर्णता है, वहीं पूर्णिमा है। और जब उपदेश करने वाले स्वयं बुद्ध हों, तो स्वाभाविक है कि ये ज्ञान संसार के कल्याण का पर्याय बन जाता है। त्याग और तितिक्षा से तपे बुद्ध जब बोलते हैं तो केवल शब्द ही नहीं निकलते, बल्कि धम्मचक्र का प्रवर्तन होता है। तब उन्होंने केवल पाँच शिष्यों को उपदेश दिया था, लेकिन आज पूरी दुनिया में उन शब्दों के अनुयायी हैं, बुद्ध में आस्था रखने वाले लोग है।”

कुंभ कोविड टेस्टिंग घोटाले में SIT ने की पहली गिरफ्तारी, मुकदमा दर्ज

उन्होंने कहा कि सारनाथ में भगवान बुद्ध ने पूरे जीवन का, पूरे ज्ञान का सूत्र हमें बताया था। उन्होंने दुःख के बारे में बताया, दुःख के कारण के बारे में बताया, ये आश्वासन दिया कि दुःखों से जीता जा सकता है, और इस जीत का रास्ता भी बताया। भगवान बुद्ध ने हमें जीवन के लिए अष्टांग सूत्र, आठ मंत्र दिये।

Tags: Ashadha Purnimacorona pandemicDhammachakra Enforcement DayLord Buddhapm modiprime minister narendra modiआषाढ़ पूर्णिमाकोरोना महामारीधम्मचक्र प्रवर्तन दिवसपीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीभगवान बुद्ध
Previous Post

गुरु पूर्णिमा पर CM योगी ने की विधि-विधान से पूजा, गुरु चरणों में नवाजा शीश

Next Post

Tokyo Olympic: भारत का मिला पहला मेडल, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

Desk

Desk

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
Tokyo Olympics

Tokyo Olympic: भारत का मिला पहला मेडल, मीराबाई ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर

यह भी पढ़ें

Savin Bansal

ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर भड़के डीएम सविन, अधिकारियों को लगाई फटकार

08/01/2026
Crowd demolishes Hindu temple

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में भीड़ ने हिन्दू मंदिर को किया धवस्त, CM ने दिये गिरफ्तारी के आदेश

31/12/2020
CM Yogi

महाकुम्भ का एक ही संदेश, एकता से ही अखंड रहेगा देशः सीएम योगी

19/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version