• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ISRO जासूसी केस: नंबी नारायण मामले की जांच करेगी CBI, सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी कार्यवाई करने दिये आदेश

Desk by Desk
26/07/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की कोर्ट से कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन को फंसाने वाले कई अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है. जांच एजेंसी ने कोर्ट से कहा कि पूरे प्रकरण में सभी पहलुओं पर जांच की गई, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि एफआईआर की प्रति वेबसाइट पर नहीं है. क्योंकि कोर्ट आदेश की बाध्यता है. लेकिन हमने डीके जैन कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक कहा था कि एफआईआर दर्ज है तो एक्शन जरूर हो. भले ही रिपोर्ट को सार्वजनिक न किया जाए.

CM पुष्कर ने शिव मंदिर में की पूजा अर्चना, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

कोर्ट ने कहा कि इसके मुताबिक आपको वेबसाइट या पोर्टल पर डालकर सार्वजनिक करने में कोई हर्ज नहीं होना चाहिए. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा है कि हमने सीबीआई के एफआईआर की प्रति आरोपी को दे दी है. कोर्ट ने हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि सीबीआई अब पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर सकती है.

इस केस में एक आरोपी कालीश्वर ने कहा कि सीबीआई रिपोर्ट की प्रति हमें दे. कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट शुरुआती है, उसके आधार पर मुकदमा नहीं चलेगा. मुकदमे के लिए सीबीआई को जांच में क्या मिलता है, उसे आधार बनाया जा सकता है. कोर्ट ने जैन कमेटी की ओर से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जस्टिस डीके जैन कमेटी भंग कर दी है.

पेगासस जासूसी कांड की जांच करेगा बंगाल का आयोग, दिल्ली दौरे से पहले ममता का ऐलान

कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि कमेटी के कामकाज और अन्य मामलों में हुए खर्च को वहन करे. कोर्ट ने सही समय पर जांच रिपोर्ट देने पर कमेटी की तारीफ भी की. कोर्ट ने कहा कि अब सीबीआई जांच की निगरानी सुप्रीम कोर्ट नहीं करेगा. लिहाजा इस केस की सुनवाई बंद की जाती है.

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को कहा कि वह इस मामले की जांच पूरी कर कानून के मुताबिक कार्रवाई करे. जब एफआईआर दर्ज हो चुकी है, तो अब कानून अपना काम करेगा. यह जांच और कानूनी कार्रवाई, एफआईआर में निकले नतीजों और सबूतों के आधार पर हो, न कि जस्टिस डीके जैन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर.

उत्तराखंड को प्रथम स्थान पर लाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी : धामी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपियों के पास कानून के मुताबिक उपाय मौजूद हैं, जिनका वे प्रयोग कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने सिर्फ डीके जैन कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक न करने का आदेश दिया था. एफआईआर को सार्वजनिक किया जा सकता है. सीबीआई की ओर से कहा गया है कि हम रिपोर्ट को आज वेबसाइट पर अपलोड कर देंगे.

बता दें कि एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन इसरो के सायरोजेनिक्स डिपार्टमेंट के चीफ थे. नवंबर 1994 में उन पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़े कुछ गोपनीय सूचनाएं विदेशी एजेंटों को सौंप दी. केरल पुलिस ने उन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर लिया था. 1998 में सीबीआई जांच में पूरा केस झूठ निकला. उन्होंने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी.

असम-मिजोरम सीमा पर पत्थरबाजी, CM जोरामथांगा ने विडियो शेयर कर अमित शाह से मांगी मदद

सुप्रीम कोर्ट ने साल 2018 में उन्हें 50 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया था. झूठे अधिकारियों के खिलाफ एक्शन पर विचार करने के लिए पूर्व जज जस्टिस डीके जैन को नियुक्त किया गया था.

Tags: cbicentral bureau of investigationIndian Space Research InstituteISRO espionage caseISRO Former Scientist Nambi NarayananISRO जासूसी केसISRO पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणनKey CourtNambi Narayan caseSupreme Courtकी कोर्टकेंद्रीय अन्वेषण ब्यूरोनंबी नारायण मामलेभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

CM पुष्कर ने शिव मंदिर में की पूजा अर्चना, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

Next Post

अन्तराज्यीय स्तर पर मादक तस्करी करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
drug smuggler

अन्तराज्यीय स्तर पर मादक तस्करी करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Swati Maliwal

स्वाति मालीवाल का CM तीरथ पर तंज, बोली- वो दिन दूर नहीं, जब जींस पहनने पर UAPA लगा देंगे

17/03/2021
TV stars share their pictures on International Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टीवी के सितारों ने शेयर की अपनी तस्वीरें

21/06/2021
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

 हाईस्कूल के पास लगातार तीन धमाके, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

19/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version