• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवनगरी में मूर्त रूप लेने लगा है पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ धाम

Writer D by Writer D
26/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Kashi Vishwanath Dham

Kashi Vishwanath Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भगवान शंकर की त्रिशूल पर बसी काशी में बाबा का प्रांगण मूर्तरूप ले रहा है। 50,200 वर्ग मीटर में 339 करोड़ रूपये की लागत से भव्य आनंद वन का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा कुछ नए कार्य प्रस्तावित है, जो शासन स्तर पर  अनुमोदन के लिए भेजा गयाहै। सुरक्षा, म्यूजियम, फैसिलेशन सेण्टर , बनारस सिटी सेण्टर , मुमुक्ष भवन जैसे 24 भवन का निर्माण हो रहा है।

मंदिर चौक के व्यूइंग गैलेरी से बाबा और माँ गंगा का अद्भुत नज़ारा दे सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वास्तुशिल्प का अद्धभुत नज़ारा भी देखने को मिलेगा।

श्री काशी विश्वनाथ धाम के मंदिर परिसर को व्यवस्थित और भक्तों के लिए सुगम बनाने के लिए इस क्षेत्र का विकास तेज़ी  किया जा रहा है। जिससे दुनिया भर से आने वाले बाबा के भक्तों को परेशानी न हो। मंदिर परिसर में जाने के लिए चार नक़्क़ाशीदार आलीशान द्वार बनाए जा रहे है। जिसमें पूर्व यानी गंगा की तरफ़ खुलने वाला द्वार गेटवे ऑफ़ मंदिर परिसर ये सबसे बड़ा द्वार होगा। पूर्व , पश्चिम , उत्तर , दक्षिण चारों  द्वार नक़्क़ाशी युक्त पीतल और लकड़ी के ख़ूबसूरत डिजाइन से सुसज्जित होंगे।

मौके पर ही निस्‍तारित हो शिकायतें, जनता को न पड़े भटकना : CM योगी

श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के सीईओ सुनील वर्मा  ने बताया कि मंदिर परिसर के लिए निर्मित क्षेत्र 1152 वर्ग मीटर है। जबकि परिसर क्षेत्र विकास के लिए यह 2023 वर्ग मीटर है। पूरा  मंदिर परिसर 3175 वर्ग मीटर में भव्य आकार ले रहा है  नक्क़ाशीदार पत्थरों का एक गलियारा गर्भगृह के चारों और मूर्त  रूप ले रहा है। ये गलियारा सभी द्वारों  को जोड़ेगा। जप-तप, पूजा-अर्चन के लिहाज से भी ये गलियारा काम आ सकता है।

बाबा के आंगन के लिए चुनार के गुलाबी पत्थरों को अहमदाबाद में शिल्पियों द्वारा तराशा जा रहा है। तराशने के बाद 65000 क्यूबिक फिट नक़्क़ाशीदार पत्थर प्रांगण के चारों गलियारों आदि पर लगाए जा रहे है। जिससे मंदिर परिसर की ख़ूबसूरती में चार चाँद लग रहा है। गलियारे की चौड़ाई लगभग 12 फीट और ऊंचाई लगभग 14 फीट है। 4000 स्क्वायर मीटर मकराना का मार्बल बाबा के दरबार में लग रहा है।  इस गलियारे में काशी और बाबा विश्वनाथ से सम्बन्धित धार्मिक चित्रात्मक वर्णन वाले पैनल लगेंगे। जो काशी  में बाबा विश्वनाथ से जुड़ी धार्मिक महात्म को बताएँगे। धार्मिक चित्रात्मक वर्णन वाले पैनल से  काशी के धार्मिक और आध्यात्मिक पहलुओं के बारे में एक ही जगह से पता चल सकेगा।

एक जवान जब शहीद होता है तो कौम को एक नई जिंदगी देता है, नई प्रेरणा देता है : योगी

इस परिसर में कई मंदिर है। जिसे संरक्षित करके सुव्यवस्थित और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। रात में भी बाबा का धाम जगमगाता  रहे इस लिए फसाड लाइटिंग भी लगाई जाएगी। विश्वनाथ धाम में हरियाली का  विशेष ध्यान रखा गया है।  बाबा के दरबार में हरियाली के लिए कई वृक्ष पहले से मौजूद। इन वृक्षों को संरक्षित किया गया है।

Tags: cm yogiKashi Vishwanath Dhampm modiup newsvaranasi news
Previous Post

मौके पर ही निस्‍तारित हो शिकायतें, जनता को न पड़े भटकना : CM योगी

Next Post

पेट्रोल-डीजल के शुल्क से मुफ्त टीका, निःशुल्क राशन दे रही केंद्र सरकार : पुरी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post
hardeep puri

पेट्रोल-डीजल के शुल्क से मुफ्त टीका, निःशुल्क राशन दे रही केंद्र सरकार : पुरी

यह भी पढ़ें

Arbaaz's wife Shura Khan gave birth to a daughter

चाचू बन गए सलमान खान, अरबाज की पत्नी शूरा खान ने दिया बेटी को जन्म

05/10/2025
Saharanpur mosque demolition political reaction

कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, अखिलेश ने की सौहार्द की अपील; इमरान मसूद ने बताया ‘काला दिन’

05/09/2026
cm yogi

सीएम योगी शुरू करेंगे आवास व स्वास्थ्य सुविधाओं का नया अध्याय

26/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version