Main Sliderनई दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए

नई दिल्ली. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार समिति ने राष्ट्रीय एकता और शांति को बढावा देने के लिए दिए जाने वाले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के वास्ते प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।

प्रवासियों को ले जा रही नाव समुद्र में पलटी, 57 लोगों की मौत, 2 बच्चे भी शामिल  

इंदिरा एकता पुरस्कार सलाहकार समिति के सदस्य सचिव पवन कुमार बंसल ने मंगलवार को यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि समिति की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्ष 2019 एवं 2020 के पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। यह प्रस्ताव एक निर्धारित प्रपत्र पर आमंत्रित किये गये हैं। पुरस्कार के वास्ते नामांकन के लिए प्रारूप यहां कांग्रेस मुख्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं और पुरस्कार के प्रस्ताव 31 अगस्त तक जमा करने हैं।

हंगामे के बीच ‘नौचालन के लिये सामुद्रिक सहायता विधेयक’ राज्यसभा से पारित

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को कांग्रेस के शताब्दी वर्ष 1985 में स्थापित किया गया था। पुरस्कार राष्ट्रीय एकीकरण, आपसी समझदारी तथा विभिन्न धार्मिक समूहों, समुदायों, संस्कृति एवम् परम्पराओं की राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ तथा प्रौन्नत करने के दृष्टिकोण से स्थापित किया गया है।

PM मोदी से मिली CM ममता, आबादी के हिसाब से बंगाल को वैक्सीन देने की मांग

यह पुरस्कार गांधी के बलिदान दिवस 31 अक्टूबर को दिया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकीकरण में अप्रत्याषित योगदान देने के लिए किसी व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है जिसमें प्रशस्ति-पत्र के अलावा दस लाख रुपए की राशि दी जाती है।

Related Articles

Back to top button