• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस बैंक में करें 500 रुपए का निवेश, मिलेगा इतना बड़ा फायदा

Writer D by Writer D
27/07/2021
in Business, Main Slider
0
Invest

Invest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस समय निवेश के लिए स्मॉल सेंविंग्स स्कीम एक बेस्ट ऑप्शन माना जाता है. अगर आप भी 500 रुपये महीने निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक बेस्ट ऑप्शन है. इसमें निवेश करके आप मोटा फंड तैयार कर सकते हैं. पंजाब नेशनल बैंक में पीपीएफ खाता खुलवा कर आप आकर्षक ब्याज के साथ टैक्स फ्री रिटर्न भी पा सकते हैं. पीपीएफ पर अन्य फंड की तुलना में सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है. पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है.

इस अकाउंट में एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये और हर महीने अधिकतम 12,500 रुपये का निवेश किया जा सकता है. FD के अलावा कई छोटी बचत योजनाओं के मुकाबले इस खाते में अच्छा रिटर्न मिलता है. पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि 15 वर्ष है, लेकिन आप इसे 5-5 साल की अवधि में आगे बढ़ा सकते हैं.

PNB ने किया ट्वीट

बैंक ने ट्वीट में लिखा है कि PPF खाता खुलवाएं और पाएं आकर्षक रिटर्न के साथ-साथ टैक्स पर भी छूट. इस फंड के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक https://www.pnbindia.in/public-provident-fund.html पर विजिट कर सकते हैं.

मिलती हैं ये सुविधाएं

PPF केंद्र सरकार की एक स्कीम है. यही कारण है कि इसमें ​बेहतर​ रिटर्न के साथ कम जोखिम की गारंटी भी मिलती है. PPF अकाउंटहोल्डर एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकता है. साथ ही उन्हें इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का भी लाभ मिलता है.

कौन खुलवा सकता है खाता

पीपीएफ में आप अपने नाम पर या किसी नाबालिग के अभिभावक के रूप में पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं.

इस खाते में निवेश की बात करें तो आप मिनिमम 500 रुपये तक जमा कर सकते हैं. इसके अलावा अधिकतम आप 1.5 लाख रुपये तक का सालाना निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा मैक्सिमम 12 ट्रांजेक्शन के जरिए निवेश किया जा सकता है. अगर आप 1.5 लाख से ज्यादा का निवेश करेंगे तो आपको एक्सट्रा अमाउंट पर किसी भी तरह का ब्याज नहीं मिलेगा और न ही टैक्स का लाभ मिलेगा.

मैच्योरिटी पीरियड

मैच्योरिटी पीरियड की बात करें तो इसकी अवधि 15 साल की है, लेकिन आप इसको बढ़वा भी सकते हैं. एक बार आवेदन करने पर आप इसको 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं.

इतना मिलेगा ब्याज

ब्याज दर की बात की जाए तो वर्तमान में इस पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा मिल रहा है. बता दें हर साल मार्च के महीने में ब्याज का पेमेंट किया जाता है.

यहां खुलवा सकते हैं खाता

इस अकाउंट को आप पोस्ट ऑफिस, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशऩल बैंक, केनरा बैंक, ICICI Bank, HDFC Bank में खुलवा सकते हैं.

Tags: income investmentInvestmentinvestment for futuremutual fund
Previous Post

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए

Next Post

पेगासस जासूसी कांड: पत्रकारों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जस्टिस की निगरानी में जांच की मांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post

पेगासस जासूसी कांड: पत्रकारों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जस्टिस की निगरानी में जांच की मांग

यह भी पढ़ें

Horoscope

25 मार्च राशिफल: इन राशिवालों पर आज किस्मत रहेगी मेहरबान

25/03/2022
Donald Trump

मैं न होता तो… भारत-पाक युद्ध पर ट्रंप ने फिर किया दावा

25/02/2026
Pranab Mukherjee

प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, सेना अस्पताल ने दी स्वास्थ्य की जानकारी

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version