Main Sliderउत्तराखंडराष्ट्रीय

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 50 से ज्यादा मार्ग बाधित

उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में कल देर रात से हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर पेड़ गिरने, पुल ढहने और सड़क धंसने से यातायात भी अवरूद्व हो गया हैं।

सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि अल्मोड़ा जिले के नागाड में लगातार हो रही बारिश से एक स्कूटी चालक के गदेरे में बह जाने की सूचना है। देहरादून शहर के डोभालवाला से बकरालवाला मोहल्ले को के मध्य नाले पर बनी पुलिया ढह जाने से अफरातफरी है। इंडियन मिलेट्री अकादमी (आईएमए) के पास पेड़ गिर जाने से हिमाचल और पंजाब राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है।

बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए CM बने, राज्यपाल थावर चंद ने दिलाई शपथ

बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी रुक-रुक कर हो रही बारिश से सड़कों पर मलवा आ गया है। जिससे वहां भी यातायात बाधित है। इसके अतिरिक्त, राज्य भर में 50 से ज़्यादा मार्गों पर मलवे, सड़क धंसने और पेड़ टूट जाने से आवागमन बन्द है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिन तक उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

 

Related Articles

Back to top button