• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होम लोन का झांसा देकर अमेरिकी नागरिकी से ठगी करने वाले दो ठग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
30/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
arrested
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर जनपद में होम लोन दिलाने के नाम पर अंतरराष्ट्रीय कॉल सेन्टर के जरिए अमेरिकी नागरिकी से ठगी करने वाले गिरोह के दो शातिर ठगों पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने नौबस्ता थाना क्षेत्र से चलाए जा रहे कॉल सेंटर से दोनों अभियुक्तों को पकड़ा गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लैपटाप व हार्ड डिस्क से करीब दो लाख अमेरिकी नागरिकों का डेटा बरामद हुआ है।

सहायक पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) अपराध दीपक भूकर ने पुलिस लाइन में अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नौबस्ता इलाके में छह माह से एक कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। यहां से किसी को होम लोन तो किसी को पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर अमेरिकी नागरिकों से ठगी का शिकार बनाने की सूचना मिली। जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच टीम के साथ छापेमारी की गई। कार्यवाही के दौरान दो ठगों को पकड़ा गया। इनमें नौबस्ता हंसपुरम निवासी रवि शुक्ला और आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता निवासी विशाल सिंह सेंगर हैं।

एडीसीपी अपराध ने बताया कि आवास विकास हंसपुरम नौबस्ता में जिस मकान में यह अंतरराष्ट्रीय काल सेंटर संचालित था वह गिरफ्तार अभियुक्त विशाल के मामा का है। यहां से वीओआइपी (वाइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) के द्वारा अमेरिकी नागरिकों को अमेरिकी कम्पनी बनकर होम लोन व पर्सनल लोन, कम ब्याज दर में देने का झांसा दिया जाता था और ठगी की जाती थी। पूछताछ में इस तरह से गिरफ्तार अभियुक्तों ने कई दर्जन अमेरिकी नागरिक झांसे में लेकर लाखों की ठगी किए जाने का शिकार बनाया है। अभियुक्तों के पास से बरामद लैपटाप व हार्ड डिस्क से करीब दो लाख अमेरिकी नागरिकों का डेटा मिला है।

इस शहर के सबसे बड़े सर्राफ कारोबारी के घर पर CBI की छापेमारी, मचा हड़कंप

एडीसीपी अपराध ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त अमेरिकी अंग्रेजी बोलने में माहिर हैं। दोनों अमेरिकन भाषा में बात कर लोगों को झांसे में फंसा लेते थे और 200 डॉलर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर खाते डालवा लेते थे। इसके बाद अमेरिकी कम्पनियों के फार्म भेजकर विश्वास में ले लेते थे। फिर लोन के नाम पर जीरो बैलेंस के लिए 500 से 600 डॉलर खाते में जमा करवा लेते थे। यह राशि बिटक्वाइन के जरिए इनवेस्टमेंट एप के द्वारा खातों में जमा कर लिया जाता था। साथ ही यह लोग ठगी के लिए क्रिप्टोकरेंसी एप का भी इस्तेमाल करते थे।

एडीसीपी अपराध दीपक भूकर ने बताया कि नौबस्त में चल रहे अन्तरराष्ट्रीय कॉल सेंटर की जानकारी बीते दिनों काकादेव में संचालित ठग कॉल सेंटर से मिला था। जिसके आधार पर टीमें लगातार रवि और विशाल सिंह की हरकतों पर नजर बनाए हुए थे और पुख्ता साक्ष्य व जानकारी के आधार पर नौबस्ता में छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया गया है। उन्होंने ऐसे किसी भी गिरोह के झांसे में न आने की अपील देश ही नहीं विदेश में रहने वाले नागरिकों से की है।

Tags: crime newsFraudlampur newsup news
Previous Post

इस शहर के सबसे बड़े सर्राफ कारोबारी के घर पर CBI की छापेमारी, मचा हड़कंप

Next Post

सभी जनपदों में हर जरूरतमंद को एम्बुलेंस की सुविधा अवश्य मिले : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

उप्र कैबिनेट: मेधावी छात्राओं को मिलेगी ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी’, एसओपी मंजूर

21/07/2026
10 dead so far in Sikkim tunnel accident.
क्राइम

सिक्किम टनल हादसे में अबतक 10 की मौत, ज़हरीली गैस और खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

21/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
GATE 2027
Main Slider

GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख

21/07/2026
Next Post

सभी जनपदों में हर जरूरतमंद को एम्बुलेंस की सुविधा अवश्य मिले : योगी

यह भी पढ़ें

police station

‘… मम्मी को जेल में डाल दो’, शिकायत लेकर 3 साल का मासूम पहुंचा थाने

17/10/2022
double murder

घर से कोचिंग पढ़ने निकले युवक की हत्या, कुएं में मिला शव

20/11/2020
कोरोना से परिवार में 6 मौतें

कोरोना के इस कहर ने उड़ाए सबके होश, पाजिटिव मां की अर्थी को कंधा देने वाले 5 बेटों की माैत

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version