Main Sliderउत्तर प्रदेशफर्रूखाबाद

सात साल से फरार चल रहा शातिर इनामी बदमाश गिरफ्तार

फर्रुखाबाद थाना मऊदरवाजा पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सात साल से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह, को सूचना मिली कि कुवेर पुर घाट का रहने वाला शातिर हीरालाल इस समय अमिलापुर तिराहे पर मौजूद है। थानाध्यक्ष ने मेडिकल चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार, दरोगा सद्दाम खान के साथ अमिलापुर तिराहे पर छापा मारा।

पुलिस को देख कर हीरालाल ने भागने का प्रयास किया।पुलिस ने घेराबन्दी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। हीरालाल वर्ष 2013 से फरार चल रहा था।

शातिर अपराधी पर 15 हजार का इनाम घोषित था। हीरालाल नई दिल्ली बदरपुर बॉर्डर एक्सटेंशन 60 फुटा रोड सब्जी मंडी की गली में चोरी छिपे रह रहा था। इसके ऊपर दर्जनों अभियोग संगीन धाराओं में दर्ज है। थानाध्यक्ष अजय नारायन ने बताया कि इस इनामी के कब्जे तमंचा 315 बोर व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए है।

Related Articles

Back to top button