• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी एसटीएफ ने दो मादक तस्करों को धरदबोचा, पचास लाख का गांजा बरामद

Writer D by Writer D
03/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
STF

UP STF

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्कर को कानपुर से गिरफ्तार कर उनके पास से 2 क्विंटल गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 50 लाख रुपए आंकी गयी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये गये तस्करों में संजीव कुमार सिंह निवासी बहुआरा, थाना सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार और संजय कापर निवासी चरौथ वार्ड नंबर 2, थाना चरौथ, सीतामढ़ी, बिहार हैं। इनके पास  से गांजे के अलावा पिकप गाड़ी नंबर बीआर 24-जीबी-9475, 2 आधार कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैनकार्ड, 2500 रुपये, और 3 मोबाइल बरामद हुए हैं। इनकी गिरफ्तारी कानपुर के टौंस तिराहा नरवल रोड से की गयी।

दरअसल, एसटीएफ को कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं यूपी के रास्ते अन्य राज्यों में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के सक्रिय होने की सूचनायें मिल रही थीं। इस संबंध में एसटीएफ की टीमें लगायी गयी थीं। एसटीएफ की टीम को जानकारी मिली कि उड़ीसा से टाटा पिकप बीआर 24-जीबी-9475 में छिपाकर अवैध गॉजा लाया जा रहा है, जो यूपी के कानपुर में कही सप्लाई दिया जाना है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की। कुछ देर बाद टाटा पिकप गाड़ी आती दिखी, जिसे रोककर तलाशी ली गयी तो उसमें छिपाकर रखा गया गॉजा बरामद किया गया। वाहन में बैठे लोगों को गिरफ्तार कर लियाा गया।

पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि भूटाली सिंह निवासी कुदरा, थाना-भभुआ, भभुआ (बिहार) द्वारा भारी मात्रा में अवैध गॉजा उड़ीसा से मंगाया जाता है। जिसे भूटाली द्वारा आरोपी संजय कापर को चार हजार रुपए की दर से दिया जाता है, संजय कापर इस गॉजे को छ: हजार रुपए प्रति किग्रा की दर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करता था। बरामद गॉजे को यह लोग बलराम निवासी कानपुर को रामादेवी तिराहे के पास माल सप्लाई के लिए लाये थे। गिरफ्तार अभियुक्त संजय कापर ने यह भी बताया कि इसके पूर्व में भी कई बार गॉजा बैग में भरकर बस से कानपुर लाकर बलराम को सप्लाई कर चुका है। गॉजा की मॉग ज्यादा होने के कारण इस बार पिकप में माल लाया था।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

कोविड व नॉन कोविड मृत्यु में प्रमाण पत्र मिलने में न हो कोई दिक्कत : योगी

Next Post

24 घंटे में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दशहरा पर अन्नदाता किसानों को मिलेगा योगी सरकार का उपहार

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ, सितंबर-अक्टूबर के लिए ₹460.23 करोड़ जारी

06/10/2026
Next Post
thieves arrested

24 घंटे में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, तीन चोर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

arrested

महिलाओं की अश्लील फोटो फेसबुक पर डालने का आरोपी गिरफ्तार

15/09/2021
arrested

सैन्य कर्मी को पीटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य हमलावरों की तलाश जारी

06/02/2021
Mirror

जहां नहीं पहुंचता आपका हाथ, वहां की ऐसे करें सफाई

03/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version