• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस सावन घर ले ये चीजें, सुख-समृद्धि का होगा आगमन

Writer D by Writer D
19/07/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Sawan

Shiva

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में सावन ( Sawan) का महीना बहुत महत्व रखता है. ये पावन महीना भगवान शिव की पूजा करने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा, भक्ति, व्रत, उपासना और तपस्या से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है. सावन ( Sawan) का महीना भोलेनाथ का प्रिय महीना है. इस महीने में भगवान शिव और मां गौरी की एक साथ पूजा करने से विवाह संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं.

सावन ( Sawan) के प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर जल, दूध, धतूरा, भांग, बेलपत्र आदि अर्पित करने से जीवन के सभी संकट समाप्त हो जाते हैं. सावन ( Sawan) का महीना भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. वैसे तो सावन का पूरा महीना पावन महीना माना जाता है, लेकिन ज्योतिष के अनुसार, सावन में सोमवार के दिन कुछ चीजें घर लाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है.

गंगाजल- हिंदू धर्म में गंगाजल को सबसे पवित्र माना गया है. माना जाता है कि सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करने से आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, सोमवार के दिन गंगाजल घर लाकर किचन में रखने से व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि होती है.

रुद्राक्ष- हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को शुभ माना जाता है. सावन में सोमवार के दिन रुद्राक्ष घर लाना शुभ होता है. ज्योतिष के अनुसार, इसे घर के मुख्य कमरे में रखने से व्यक्ति की किस्मत बदल जाती है. ऐसा करने से घर में धन-धान्य में वृद्धि होती है. सावन के महीने में रुद्राक्ष धारण करने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और परिवार के लोगों का मान सम्मान भी बढ़ता है. कहा जाता है कि घर में रुद्राक्ष रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और नेगेटिव एनर्जी दूर होने लगती है.

भस्म- धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, भोलेनाथ को भस्म अति प्रिय है. सावन ( Sawan)के महीने में भस्म मंदिर में रखना बेहद शुभ होता है. माना जाता है कि सावन के महीने में मंदिर  में भगवान शिव जी की मूर्ति के साथ भस्म रखने से भगवान शिव खुश होते हैं. सावन के महीने में शिवलिंग पर भस्म चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. ऐसा करने से जीवन के सभी संकटों का नाश होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. इसके अलावा, घर-परिवार में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.

चांदी का त्रिशूल- हिंदू धर्म में त्रिशूल बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. सावन ( Sawan) के महीने में त्रिशूल घर लाना बेहद शुभ फल देता है. मान्यताओं के अनुसार, सावन में सोमवार के दिन चांदी का त्रिशूल घर लाने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं. आप चांदी के अलावा तांबे का त्रिशूल भी ला सकते हैं. ज्योतिष के अनुसार, चांदी के त्रिशूल को ड्राइंग रूम में रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मकता का वास होता है.

डमरू- डमरू भगवान शिव का वाद्य यंत्र है. माना जाता है कि डमरू की ध्वनि से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर हो जाता है. इसकी ध्वनि से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती और मन शांत रहता है. ज्योतिष के अनुसार, सावन महीने में सोमवार के दिन डमरू घर लाना शुभ माना जाता है. आप इसे किसी बच्चे को गिफ्ट भी कर सकते हैं.

चांदी का कड़ा- धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, भगवान भोलेनाथ अपने पैरों में चांदी का कड़ा धारण करते हैं. माना जाता है कि सावन के सोमवार में चांदी का कड़ा घर लाने से तीर्थ यात्रा के शुभ योग बन सकते हैं.

चांदी के बेलपत्र- शास्त्रों के अनुसार, बेलपत्र के बिना भगवान शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है. माना जाता है कि सावन के महीने में चांदी के बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. इसके अलावा, जीवन की सभी समस्याएं दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है.

नाग-नागिन का जोड़ा- नाग भगवान शिव के गले का आभूषण है. ज्योतिष के अनुसार, सावन के महीने में चांदी या तांबे का नाग-नागिन का जोड़ा घर लाना शुभ होता है. इसे घर के मुख्य द्वार के नीचे दबाने से व्यक्ति के रुके हुए काम बन सकते हैं. इसके अलावा, इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है.

Tags: Astrologylord shivasawansawan 2025 date
Previous Post

घर में होगी बरकत की एंट्री, आज ही ले आएं ये चीजें

Next Post

घर पर ही बनाएं सुगंधित मोमबत्तियां, यह है बनाने का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
Next Post
Candles

घर पर ही बनाएं सुगंधित मोमबत्तियां, यह है बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें

Train

प्लेटफॉर्म पर चढ़ी तेज रफ्तार ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़

27/09/2023
Gang Rape

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

01/12/2021
murder

मशहूर डॉक्टर सपना दत्ता की निर्मम हत्या, वजह जानकर पुलिस भी रह गई दंग

21/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version