• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

67 वर्षीय बुजुर्ग ने की 19 साल की युवती से किया निकाह, HC में लगाई सुरक्षा की गुहार

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरियाणा के पलवल जिले के हथीन क्षेत्र में प्रेम विवाह का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 67 वर्षीय बुजुर्ग ने 19 वर्षीय लड़की से निकाह किया है। दोनों ने पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट पहुंचकर खुद के पति-पत्नी होने की बात कहकर अपने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। हैरत की बात है कि 67 वर्षीय बुजुर्ग के सात बच्चे हैं और सभी शादीशुदा हैं। जबकि लड़की भी पहले से शादीशुदा है।

पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पलवल जिला पुलिस कप्तान (एसपी) दीपक गहलावत को आदेश जारी किया है कि वो एक टीम का गठन करें जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हों। अदालत ने पुलिस को यह आदेश दिया है कि वो लड़की की सुरक्षा करे और बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में पूरी जांच पड़ताल करे।

पुलिस उपअधीक्षक (डीएसपी) रतनदीप बाली ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि हथीन के गांव हुंचपुरी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने नूंह जिले के एक गांव की 19 वर्षीय लड़की से शादी की है। जोड़े ने पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि हमें लड़की के परिजनों से जान का खतरा है। उन्होंने कहा कि हमें हाइकोर्ट से आदेश प्राप्त हुआ है कि मामले की जांच की जाए और दोनों को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि किन परिस्थितियों में यह शादी हुई है।

सांसद रीता बहुगुणा का घर जलाने के आरोपी को स्वतंत्र देव ने दिलाई BJP की सदस्यता

लव मैरिज करने वाले बुजुर्ग व्यक्ति और लड़की दोनों पहले से शादीशुदा

बाली ने बताया कि प्रेम विवाह करने वाले बुजुर्ग और लड़की दोनों पहले से शादीशुदा हैं। बुजुर्ग व्यक्ति को सात बच्चे हैं जो सभी शादीशुदा हैं। उसकी पत्नी की चार वर्ष पहले मौत हो गई थी। वहीं, विवाह करने वाली लड़की भी पहले से शादीशुदा है और उसे कोई बच्चा नहीं है। डीएसपी ने बताया कि लड़की के परिजनों का गांव में जमीनी विवाद था और प्रेम विवाह करने वाला बुजुर्ग व्यक्ति इनकी मदद करने जाता था। इस दौरान इन दोनों (बुजुर्ग व्यक्ति और लड़की) के बीच संपर्क हुआ।

उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट द्वारा इस बाबत आदेश जारी हुए हैं। पुलिस द्वारा उसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है जिसका जबाब तय समय पर अदालत में दाखिल करा दिया जाएगा।

Tags: crime newsHariyana newsmarriageNational news
Previous Post

चलती रहनी चाहिए संवाद की साइकिल

Next Post

गोरखपुर समेत तीन जिलों में शुरू होगा बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर सरीखा प्रयोग : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Major cyber attack on CBSE re-evaluation website
Main Slider

CBSE पोर्टल पर बड़ा साइबर अटैक, री-इवैल्यूएशन वेबसाइट पर एक मिनट में आए 15 लाख हिट

02/06/2026
Twisha Case: Samarth and Giribala sent to 14-day judicial custody
Main Slider

Twisha Case: समर्थ और गिरिबाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, 10 सेकंड का झूठ पड़ा भारी

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

02/06/2026
Next Post

गोरखपुर समेत तीन जिलों में शुरू होगा बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर सरीखा प्रयोग : योगी

यह भी पढ़ें

Jio

Jio और Airtel के इन प्लान में मिलेगा इतना GB एक्स्ट्रा डेटा, जानें पूरा डाटा प्लान

13/11/2021
PM Modi

‘अपने दोस्त पर हुए हमले से बहुत चिंतित हूं…’, पीएम मोदी ने की ट्रंप पर गोलीबारी की निंदा

14/07/2024
Chandrayaan-3

Chandrayaan-3: ऐसा दिखता है चांद का दक्षिणी हिस्सा, विक्रम ने भेजी पहली तस्वीर

23/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version