• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या में तेजी से हो रहा है राम मंदिर का निर्माण कार्य : सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/08/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में 3116 करोड़ की योजनाओं पर काम चल रहा है। 8 हजार करोड़ की योजनाओं की डीपीआर तैयार हो रही रही है। अयोध्या विश्व स्तर पर विकसित हो रही है।

राममंदिर निर्माण के शिलान्यास के एक साल पूरे होने पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में केन्द्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से देश में अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं। 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों का नजरिया बदल गया है। प्रदेश सबका साथ-सबका विकास एवं सबका विश्वास की अवधारणा पर आगे चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से प्रदेश में लगभग 15 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं। 80 हजार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें इसमें अपनी भूमिका निभा रही हैं। कोविड महामारी के समय मार्च 2020 से नवम्बर 2020 तक अन्त्योदय कार्डधारक को 35 किलो तथा सामान्य गरीब को प्रतिमाह प्रति यूनिट 5 किलो के हिसाब से निशुल्क राशन का वितरण किया गया तथा वर्तमान में मार्च 2021 से प्रारम्भ किया गया है जो नवम्बर 2021 तक चलेगा।

यूपी के हर ग्राम पंचायत को मिलेगा अब दो जन सेवा केन्द्रों का तोहफा

कोविड काल में प्रदेश में लगभग 6.67 करोड़ लोगों का कोविड टेस्ट किया गया तथा 5.21 करोड़ लोगों का टीकाकरण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि अयोध्या की 17 परियोजनाएं जो 154 करोड़ की है पूरी हो गयी है तथा 8568 करोड़ की नई परियोजनाएं शीघ्र लागू की जायेंगी। विगत 500 वर्षों से लम्बित रामलला के भव्य मंदिर के लिए 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री ने भूमि पूजन किया गया। इसके बाद से यहां निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मेरे द्वारा आज रामलला का पूजन दर्शन के बाद मंदिर के नये माॅडल का भी पूजन किया गया।

अयोध्या में कारसेवकपुरम के पास वासुदेवघाट पर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के पात्र लाभार्थियों को पैकेट में राशन देने हेतु प्रदेश के कई जनपदों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण व वर्चुअल संवाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। इसमें प्रमुख जनपद वाराणसी, कुशीनगर, झांसी, सुल्तानपुर, सहारनपुर एवं अयोध्या शामिल था। अयोध्या में कार्यक्रम की शुरुआत वासुदेवघाट (कारसेवकपुरम) के पास स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान पर हुई। इस अवसर पर वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

सीएम योगी ने रामलला के किए दर्शन, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक सम्बोधन के बाद नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत वासुदेवघाट पर स्थित सस्ते गल्ले की दुकान से सम्बद्ध राशन कार्ड धारकों को लगभग 400 लोगों को राशन वितरण किया गया जिसमें मुख्यमंत्री ने 10 राशन कार्ड धारकों श्रीमती माया देवी, श्रीमती शान्ती दासी, श्रीमती लीला, श्रीमती रामा देवी, श्रीमती विमला देवी, श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती निशा देवी, श्रीमती ऊषा देवी, श्रीमती सुमन देवी तथा श्रीमती सुशीला यादव कोराशन वितरित किया।

राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वागत करने आए नेताओं और अधिकारियों से बात की ओर अयोध्या के समग्र विकास की प्रगति जानी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रामन्मभूमि के अस्थायी मंदिर में पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और कारसेवकपुरम में राममंदिर निर्माण के मॉडल का पूजन किया।

Tags: ayodhya newscm yogiram mandir janmbhumi newsram mandir nirmandYogi News
Previous Post

मोबाइल पर बात करते हुए 120 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक, मौत

Next Post

लखनऊ ने बनाया वैक्सीनेशन में नया रिकॉर्ड, एक दिन में लगा इतने हजार लोगों को टीका

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma organized a grand Tiranga Yatra in Loni.
उत्तर प्रदेश

चटाई पर बैठकर पढ़े होते तो छात्रों के दर्द को समझते राहुल गांधी और विपक्ष: ए के शर्मा

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Halwasiya Market
Main Slider

शत्रु संपत्तियों पर सरकार का शिकंजा, कब्जे हटेंगे, होगी नीलामी

13/08/2026
Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
उत्तर प्रदेश

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक: केशव मौर्य

13/08/2026
Next Post
vaccination

लखनऊ ने बनाया वैक्सीनेशन में नया रिकॉर्ड, एक दिन में लगा इतने हजार लोगों को टीका

यह भी पढ़ें

Illegal Liquor

60 लाख की शराब बरामद, एक गिरफ्तार

21/12/2023
CA Foundation Result

सीए फाउंडेशन और इंटर का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

28/10/2024
अखिलेश यादव

राष्ट्र की प्रगति और उत्थान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें : अखिलेश

15/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version