Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमफिरोजाबाद

60 लाख की चरस सहित तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

फिरोजाबाद थाना रामगढ़ पुलिस ने बुधवार की रात्रि में करीब 60 लाख की चरस सहित एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर उसे जेल भेजा है।

थाना रामगढ़ प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा बुधवार की रात्रि पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले कुख्यात तस्कर इमरान उर्फ बल्लू टाइगर पुत्र सिराजुद्दीन निवासी गुड्डू मार्किट के सामने थाना रामगढ़ को बक्सन हॉस्पीटल से गिरफ्तार किया है।

जिसके कब्जे से 1 किलो 280 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद चरस की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब साठ लाख रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है।

Related Articles

Back to top button