• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शर्लिन चोपड़ा का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- शिल्पा शेट्टी को पसंद आते है मेरे Videos

Writer D by Writer D
07/08/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
Sherlyn Chopra

Sherlyn Chopra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शर्लिन चोपड़ा से मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने करीब 8 घंटे की लंबी पूछताछ की है.  इस पेशी के बाद शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो चौंकाने वाला है.

मुंबई क्राइम ब्रांच को अपने बयान दर्ज करने के बाद, शर्लिन चोपड़ा ने इंडिया टुडे टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि राज कुंद्रा ने उन्हें यह कहते हुए ‘गुमराह’ किया था कि शिल्पा शेट्टी को उनके वीडियोज और तस्वीरें पसंद आती हैं. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि राज मेरे मेंटॉर थे. उन्होंने मुझे यह कहकर गुमराह किया कि जो भी मैं शूट कर रही हूं वह ग्लैमर के लिए है.

शर्लिन ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया था कि सेमी न्यूड और पॉर्न कैजुअल है. हर कोई करता है तो मुझे भी करना चाहिए. उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मैं नहीं जानती थी कि कहां से शुरू करना है और क्या करना होता है. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ये कभी नहीं सोचा था कि ऐसा करने के बाद में कभी स्कैंडल में फंस जाऊंगी और मुझे क्राइम ब्रांच के सामने स्टेटमेंट देना पड़ेगा.

शर्लिन ने रोते हुए आगे कहा कि जब मैं पहली बार राज कुंद्रा से मिली थी तो मैंने सोचा था उनके साथ काम करने के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल जाएगी. मुझे लगा था उनके साथ काम करके मुझे बड़ा ब्रेक मिला है, लेकिन मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि शिल्पा शेट्टी के पति मुझसे इतनी गलत चीजें कराएंगे.

कृष्णा श्रॉफ ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरों ने उड़ा दिए फैंस के होश

एक्ट्रेस ने इस बातचीत में एग्रीमेंट साइन करने की बात को स्वीकारा. उन्होंने कहां कि मैंने आर्म्सप्राइम के साथ एग्रीमेंट साइन किया और वीडियोज बनाने लगी. शुरुआत में ये ग्लैमरस वीडियो थी. उसके बाद ये बोल्ड फिल्में बनने लगीं और बाद में मुझे सेमी न्यूड और न्यूड वीडियोज बनाने पड़े. मुझे हमेशा कहा जाता था कि इसमें कुछ गलत नहीं है.

शर्लिन ने कहा कि राज कुंद्रा हमेशा मुझसे कहते थे कि शिल्पा शेट्टी को मेरी तस्वीरें और वीडियोज पसंद आते हैं. इससे मुझे काम करने का मॉटिवेशन मिलता था. उन्होंने कहा कि जब आप शिल्पा शेट्टी जैसे लोगों से प्रेरित होते हैं, तो आपको समझ नहीं आता कि क्या सही है और क्या गलत. जब इस तरह के वीडियो बनाने के लिए मेरी प्रशंसा की गई, तो इसने मुझे और ज्यादा ये करने के लिए प्रेरित किया.

राज कुंद्रा की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी के खिलाफ दी गई याचिका कोर्ट ने की खारिज

इस बातचीत के दौरान जब शर्लिन को कहा गया कि शिल्पा शेट्टी ने सारे इल्जामों को गलत ठहराया है और कहा है कि उन्हें इस तरह के कंटेंट का कोई आइडिया नहीं था तो शर्लिन ने कहा कि शिल्पा बहुत व्यस्त रहती हैं. वह शायद भूल गई होंगी.

एक्ट्रेस ने कहा कि मैं राज कुंद्रा या शिल्पा शेट्टी के खिलाफ नहीं हूं. मैं पोर्नोग्राफी रैकेट के खिलाफ हूं. अगर आप महिलाओं से कॉन्ट्रैक्ट कर रहे हैं और फिर बोल्ड सीन कर रहे हैं, तो उन्हें बताएं कि वे अश्लील वीडियो बना रहे हैं न कि ग्लैमर. आंखों में आंसू लिए शर्लिन ने कहा कि मैं कभी नहीं चाहूंगी कि मेरा बच्चा ऐसी इंडस्ट्री में काम करे और इस तरह के वीडियो शूट करे. ये लोग इतने स्वार्थी हैं कि वे केवल पैसे और इस तरह की सामग्री बनाने के बारे में सोचते हैं.

जब शर्लिन से पूछा गया कि क्या उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप में शिकायत दर्ज कराई है, तो शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि हां ऐसा करने के बाह मुझे अपना केस वापस लेने के लिए कहा गया था. मेरे से कहा गया कि था कि मैं एक खुशहाल परिवार क्यों तोड़ना चाहती हूं? मुझे धमकी मिली कि मैंने अगर केस वापस नहीं लिया तो मेरा करियर बर्बाद कर दिया जाएगा.

Tags: pornography caseRaj kundraSherlyn Choprashilpa shetty
Previous Post

कृष्णा श्रॉफ ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरों ने उड़ा दिए फैंस के होश

Next Post

करीना ने शेयर की दोनों बेटों की तस्वीर, लिखा- मेरी ताकत…मेरा अभिमान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी में पीएम का मेगा कार्यक्रम, ‘विंग्स ओवर गंगा’ में दिखेगा एयरफोर्स का शौर्य

25/10/2026
Next Post

करीना ने शेयर की दोनों बेटों की तस्वीर, लिखा- मेरी ताकत...मेरा अभिमान

यह भी पढ़ें

Recruitment in up

यूपी के एडेड माध्यमिक स्कूलों में एक दशक में भी पूरी नहीं हुई प्रधानाचार्य भर्ती

01/03/2021
Jyeshtha Amavasya

साल 2026 में कब-कब पड़ेगी अमावस्या, जानें डेट

09/12/2025
A huge fire broke out in a 24-storey building

पुलिस चौकी में लगी आग, कई हथियार जले

26/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version