• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘दूल्हा’ बनाए गए इस जिले के SHO, ‘बारात’ में उमड़ी जबरदस्त भीड़

Writer D by Writer D
07/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, संभल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि बहुत से मामलों में आपने धूमिल होते हुए देखी होगी, लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों के ऐसे सराहनीय काम भी होते हैं, जो लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ देते हैं। संभल जिले में एक एसएचओ ने भी अपने कार्यकाल के दौरान फर्ज निभाते हुए लोगों के दिलों में इस कदर जगह बना ली, कि उनके तबादले की खबर ने सभी को परेशान कर दिया। हालांकि सरकारी आदेश में कोई कुछ नहीं कर सकता, लेकिन यहां के लोगों ने बेहद ही शानदार अंदाज में उनकी विदाई की।

संभल के असमोली थाने में तैनात एसएचओ रणवीर सिंह के लिए ये पल बेहद शानदार रहा। यूपी पुलिस में न जाने कितने पुलिसकर्मियों के तबादले होते हैं और वे इधर-उधर पहुंच जाते हैं, पर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन जब एसएचओ रणवीर सिंह का ट्रांसफर हुआ, तो लोग परेशान हो उठे।

UP police SHO  farewell  

कुछ दिन पहले एसएचओ का ट्रांसफर अमरोहा जिले में हो गया, जिसके बाद लोगों ने उनकी फेयरवेल पार्टी रखी थी। लोगों ने अपने चहेते थाना प्रभारी की विदाई पार्टी को यादगार बनाने के लिए खास इंतजाम किए।

UP police SHO  farewell  

जिले में 6 साल चार महीने ​तक अलग-अलग थानों में तैनात रहे रणवीर सिंह को सरकारी फरमान के बाद जाना तो था ही, पर लोगों ने उनकी विदाई ​बेहद ही शानदार तरीके से की। बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे लोगों ने एसएचओ को माला पहनाई, इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ थाने में जश्न का माहौल देखा गया।

UP police SHO  farewell  

एसएचओ को एक दूल्हे की तरह पगड़ी पहनाई गई, जिसके बाद उन्हें बग्गी पर सवार किया गया। फिर ये बग्गी पूरे क्षेत्र में घूमी। जिस तरह बारात में लोग नाचते झूमते चलते हैं, उसी तरह इस विदाई यात्रा का माहौल भी दिखाई दिया।

जिस तरह बारात में दूल्हे के सिर पर नोटों को रख न्यौछावर की जाती है, उसी तरह एसएचओ की न्यौछावर करने वालों में होड़ मची हुई थी। बग्गी पर चढ़कर लोग 100 और 500 के नोटों से एसएचओ की न्यौछावर कर रहे थे।

UP police SHO  farewell  

एसएचओ की शानदार तरीके से की गई विदाई की चर्चा जोरों से चल रही है। अपने छह साल 4 महीने के दौरान एसएचओ ने जिले के विभिन्न थानों में रहते हुए कई गुडवर्क किए। 52 से अधिक मुठभेड़ों में शामिल रहे एसएचओ ने कई बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

UP police SHO  farewell  

हालांकि इस विदाई समारोह के दौरान स्वागत करने वाले कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। न लोगों के मुंह पर मास्क दिखाई दे रहा था और नाहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही किया जा रहा था।

Tags: sambhal newsup newsup police
Previous Post

पुलिस की गश्त टीम पर आतंकियों ने किया हमला, एक जवान शहीद

Next Post

TGT में नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित सात गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
solver gang

TGT में नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित सात गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

neetu kapoor

नीतू कपूर को आलिया भट्ट ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की क्यूट तस्वीर

08/07/2022
भारत के इक्कीस परमवीर

काव्य ग्रंथ ‘भारत के इक्कीस परमवीर’ का लोकार्पण 14 फरवरी को दिल्ली के हिन्दी भवन में

11/02/2021
Illegal Liquor

अवैध शराब के धंधे में लिप्त 12 गिरफ्तार, 445 लीटर देशी शराब बरामद

27/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version