• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीरज चोपड़ा के गोल्ड पर सुनील गावस्कर ने बांटी जलेबी, कमेंट्री छोड़ किया भांगड़ा

Writer D by Writer D
07/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, खेल
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टोक्यो ओलंपिक में आखिरकार भारत का 100 साल से भी ज्यादा लंबा इंतजार खत्म हुआ। एथलेटिक्स में भारत ने पहली बार मेडल जीता और टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड। नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में शनिवार को गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया। 23 साल के इस एथलीट ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

अभिनव बिंद्रा के बाद नीरज चोपड़ा महज दूसरे भारतीय हैं जिन्होंने व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। नीरज चोपड़ा के इस करिश्माई प्रदर्शन के बाद पूरा देश उन्हें सलाम कर रहे हैं। पीएम मोदी हों या देश के राष्ट्रपति सभी नीरज चोपड़ा को बधाई दे रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया से भी नीरज को बधाई मिल रही है। सुनील गावस्कर ने तो नीरज चोपड़ा की जीत पर इंग्लैंड में जलेबी ही बांट दी।

Sunil Gavaskar Ji singing “Mere desh ki dharti sona ugle” 🔥🔥

Proud 🇮🇳 Goosebumps#NeerajChopra pic.twitter.com/4lZ6uIlz2V

— AbhishekkK (@Abhishekkkk10) August 7, 2021

नॉटिंघम में भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे पहले टेस्ट में कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने भी नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल जीतने की बधाई दी। मैच के दौरान नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल पहनाने की सेरेमनी का प्रसारण किया गया। जिसे देख सुनील गावस्कर की खुशी का ठिकाना ना रहा। वो ‘मेरे देश की धरती’ गाने पर डांस भी करते दिखे। साथ ही सुनील गावस्कर ने स्टूडियो में जलेबी भी बांटी।

वीरेंद्र सहवाग ने नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने के बाद उन्हें सलाम किया। सहवाग ने नीरज चोपड़ा को रॉकेट बताते हुए लिखा, ‘ये खिलाड़ी रॉकेट है। ये गोल्ड है और करोड़ों की आंखों में खुशी के आंसू। ऐसे दिन आसानी से नहीं आते। एथलेटिक्स में ओलंपिक जीतने वाला पहला भारतीय। नीरज चोपड़ा तुम चैंपियन हो। हमें तुम पर गर्व है. इतनी खुशी देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।’

नीरज चोपड़ा की जीत पर झूमा पूरा देश, PM मोदी बोले- ये उपलब्धि हमेशा याद रहेगी

महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल जीतने की बधाई दी। सचिन ने लिखा कि नीरज ने जैवलिन को सूरज तक पहुंचा दिया है। सचिन ने लिखा कि भारत आज नीरज की वजह से ज्यादा चमक रहा है। युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना समेत कई भारतीय क्रिकेटरों ने नीरज चोपड़ा को उनकी खास उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Tags: Javelin throwerneeraj chopraNeeraj Chopra won gold medalsunil gavaskartokyo olympic 2020Tokyo Olympic 2021
Previous Post

नीरज चोपड़ा की जीत पर झूमा पूरा देश, PM मोदी बोले- ये उपलब्धि हमेशा याद रहेगी

Next Post

पुलिस की गश्त टीम पर आतंकियों ने किया हमला, एक जवान शहीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post
terrorist attacked

पुलिस की गश्त टीम पर आतंकियों ने किया हमला, एक जवान शहीद

यह भी पढ़ें

sidharth kaul

आइपीएल के 13वें सीजन के एक मैच में सिद्धार्थ कौल के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

05/10/2020
डॉयरेक्टर निशिकांत कामत का निधन

फिल्म ‘दृश्यम’ के डायरेक्टर निशिकांत कामत का निधन, रितेश देशमुख ने ट्वीट कर दी जानकारी

17/08/2020
corona in up

यूपी में 24 घंटे में मिले कोरोना के 11 नए केस, 66 जिले हुए संक्रमण मुक्त

08/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version