Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमफिरोजाबाद

20 हजार का इनामी गिरफ्तार, मजदूर की जलाकर की थी हत्या

फिरोजाबाद थाना मक्खनपुर पुलिस ने शनिवार को चार माह पूर्व सड़क निर्माण करने वाले मजदूर की तारकोल डाल आग लगाकर हत्या के मामले में वांछित 20 हजार का इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश सिंह पुलिस टीम के साथ शनिवार को क्षेत्र में गस्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर बिल्टीगढ चौराहे से वांछित हत्यारोपी राजस्थान कोलारी जनपद के नंगला खरगपुर निवासी राजेन्द्र को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजेन्द्र ने बीती 17 मार्च को लक्ष्मणदास निवासी ग्राम बदरिका थाना कौलारी जनपद धौलपुर राजस्थान की मक्खनपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सडक का निर्माण कार्य करते समय सडक मार्ग में प्रयोग होने वाले तारकोल डालकर आग लगाकर हत्या कर दी थी। घटना का मुकदमा मृतक के भाई गोपालदास प्रसाद ने थाने में दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त काफी दिन से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही तक हो चुकी थी। इसकी गिरफ्तारी के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुए 20 हजार रुपये का पुरुस्कार घोषित किया गया था।

Related Articles

Back to top button