• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

DGP मुकुल गोयल ने पुलिस लाइन में कोविड अस्पताल का किया उद्घाटन

Writer D by Writer D
08/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोविड महामारी की तीसरी लहर चाहे आये या ना आये लेकिन इस महामारी को लेकर कोई भी कोताही बरतना नहीं चाहता। इसी कड़ी में कानपुर पुलिस लाइन में कोविड अस्पताल बनाया गया है। यहां पर जिले में तैनात पुलिस कर्मियों का इलाज किया जाएगा। इस कोविड अस्पताल का उद्घाटन उप्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल ने अपने पहले कानपुर दौरे पर पहुंचकर किया।

कानपुर महानगर में जनता की सुरक्षा करने वाले पुलिस कर्मियों की तादात करीब सात हजार के आसपास है। उनके इलाज के लिए पुलिस लाइन में कोविड अस्पताल बनाया गया है। जिसका उद्घाटन आज डीजीपी मुकुल गोयल ने किया।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कानपुर पुलिस का यह प्रयास काफी सराहनीय है। उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में इस तरह की व्यवस्था करनी है कि अगर पुलिस कर्मियों को आवश्यकता पड़ने पर इलाज उपलब्ध करा सके। अपराध नियंत्रण पर कहा कि, यह पुलिस का प्रमुख दायित्व है और उसके लिए पुलिस का प्रयास है कि अपराधियों को सजा दिलाकर अपराध पर नियंत्रण किया जा सके।

आतंकी कनेक्शन पर जांच एजेंसियां कर रही अपना

उप्र के पुलिस महानिदेशक श्री गोयल ने प्रदेश के साथ कानपुर से आतंकी कनेक्शन के सवाल पर कहा कि निश्चित तौर पर जिले में स्लीपिंग (हिडेन) मॉड्यूल है जिनको तलाशना एक प्रक्रिया है जो लगातार जारी है। इसके तहत कुछ संदिग्ध लोग पकड़े भी गए हैं। पूरे प्रदेश में ऐसे संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। देश विरोधी गतिविधियों व साजिशकर्ताओं में लिप्त लोगों को लेकर इनटेलीजेंस अपना काम कर रही है।

एमबीबीएस आईपीएस की पहल लाई रंग

पुलिस लाइन में बने पुलिस अस्पताल को तैयार करने में जिले में तैनात एक एमबीबीएस आईपीएस की पहल बेहद सराहनीय रही है। कानपुर में तैनात एडीसीपी साउथ आईपीएस डॉ. अनिल कुमार ने कोरोना काल के दौरान पुलिस अस्पताल शुरू किया था। कोरोना की दूसरी लहर में यहां सैकड़ों मरीजों की जान बचाई गई थी। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने उनकी मेहनत को सराहा और पुलिस अस्पताल को कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार कराया और अब यह आधुनिक संसाधनों से लेस 16 बेड का बड़ा हॉस्पिटल का रूप ले चुका है। एक स्थाई डॉक्टर और 08 लोगों का नर्सिंग स्टाफ स्थाई रूप से काम कर रहा है। यहां पर रोजाना ओपीडी में डॉक्टर बैठ रहे हैं।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त असीम अरुण, एडीजी जोन कानपुर भानु भास्कर, आईजी रेंज मोहित अग्रवाल, महापौर प्रमिला पांडे, मंडलायुक्त डॉ राजशेखर, जिलाधिकारी आलोक तिवारी अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि, आनन्द प्रकाश, पुलिस आयुक्त, रवीना त्यागी, संजीव त्यागी, अनूप सिंह, सलमान ताज पाटिल, एडीसीपी डॉ अनिल कुमार, दीपक भूकर, अभिषेक अग्रवाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें

Tags: covid Hospitaldgp mukul goyalkanpur newsup news
Previous Post

थप्पड़ कांड: निलंबित SP गौरव सिंह को सरकार ने किया बहाल

Next Post

देश की सरहद के रखवाले धरती मां के जवानों को दिल से सलाम : धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post

देश की सरहद के रखवाले धरती मां के जवानों को दिल से सलाम : धामी

यह भी पढ़ें

UP Board result

CBSE ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, 99.04% प्रतिशत स्टूडेंट पास

03/08/2021
G RAM G

रोजगार के लिए सीएम योगी का विजन: जी राम जी के फायदे बताने के लिए गांव-गांव लगेगी चौपाल

27/12/2025
AK Sharma

छठ महापर्व को स्वच्छ पर्व के रूप में मनाएं: एके शर्मा

17/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version