• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हॉकी स्टार वंदना कटारिया समेत 22 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली सम्मान

Writer D by Writer D
08/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Tilu Rauteli honor

Tilu Rauteli honor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड सरकार ने टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय महिला हाकी टीम की वंदना कटारिया समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 22 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है। अगले साल से सरकार 51 हजार पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।

रविवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विशिष्ट अतिथि विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपुर विधायक खजान दास ने की। वीरांगना तीलू रौतेली के 8 अगस्त जन्मदिन पर 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि बढ़ाकर 51 हजार की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबके विकास के लिए केवल बातों एवं घोषणाओं तक नहीं बल्कि उसे पूरा करने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड के एक-एक विषय को लेकर गंभीर हैं। पिछले दिनों में दिल्ली में भेंट के दौरान राज्य से जुड़े विषय पर डेढ़ घंटे बातचीत की। राज्य में सड़क से लेकर हर क्षेत्र में विकास तेजी से जारी है।

महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एंबेसडर बनी वंदना कटारिया, CM धामी ने किया ऐलान

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने वीरांगना तीलू रौतेली के जीवन प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वर्ष शासनादेश में संशोधन करते हुए कोरोना काल में उत्कृष्ट तथा अभिनव सेवा देने वाली महिलाओं को भी इसमे सम्मिलित किया गया है। साथ ही वर्तमान मुख्यमंत्री की ओर से इस विषय के प्रति अतीव संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए पुरस्कार राशि को बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्ताव पर त्वरित कार्रवाई की गई। इस वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि को 21 हज़ार से बढ़ाकर 31 हज़ार कर दिया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार राशि को 10 हज़ार से बढ़ाकर 21 हज़ार कर दिया गया है।

सचिव हरि चंद्र सेमवाल ने बताया कि सामाजिक,साहसिक,शिक्षा,साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में महिलाओं या किशोरियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह पुरस्कार प्रतिवर्ष विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है। जिसमें जनपद स्तरीय चयन समिति के द्वारा संस्तुत किये गए प्रस्तावों में से राज्य स्तरीय समिति द्वारा विजेताओं का चुनाव किया जाता है।

इस वर्ष तीलू रौतेली पुरस्कार के अंतर्गत ओलंपिक 2020 टोक्यो में महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री पुरस्कार के अंतर्गत 22 कार्यकर्त्रियों को पुरस्कृत किया गया है। उत्कृष्ट सेवा के लिए दो विभागीय अधिकारियों क्षमा बहुगुणा बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर एवं नीतू फुलारा बाल विकास परियोजना अधिकारी को भी सम्मानित किया गया।

तीलू रौतेली के नाम पर उत्तराखंड सरकार ने वर्ष 2006 से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं और किशोरियों के लिए तीलू रौतेली राज्य स्त्री पुरस्कार की शुरुआत की। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए इस बार 120 आवेदन आए थे। जिला स्तर पर स्क्रूटनी के बाद 59 नाम राज्य स्तरीय चयन समिति के पाए भेजे गए। समिति ने खेल, समाज सेवा, शिक्षा, बालिका शिक्षा, कोविडकाल में जरूरतमंदों की सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 22 महिलाओं व किशोरियों के नाम फाइनल किए।

तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित

डॉ.राजकुमारी भंडारी चौहान,श्यामा देवी, अनुराधा वालिया,डॉ. कंचन नेगी, रीना रावत,वन्दना कटारिया,चन्द्रकला तिवाड़ी, नमिता गुप्ता, बिन्दुवासिनी, रूचि कालाकोटी, ममता मेहता, कु.अंजना रावत, पार्वती किरौला, कु. कनिष्का भण्डारी, भावना शर्मा, गीता जोशी,बबीता पुनेठा, दीपिका बोहरा, कु. दीपिका चुफाल, रेखा जोशी, रेनू गडकोटी,पूनम डोभाल।

राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी वर्कर्स पुरस्कार-

गौरा कोहली,पुष्पा प्रहरी, पुष्पा पाटनी, गीता चन्द, कुमारी गलिस्ता, अंजना, संजू बलोदी, कु. मीनू, ज्योतिका पाण्डेय,सुमन पंवार,राखी, सुषमा गुसांई, आशा देवी, दुर्गा बिष्ट, सोहनी शर्मा,वृंदा, प्रोन्नति विस्वास, हन्सी धपोला, गायत्री दानू, हीरा भट्ट,सुषमा पंचपुरी, सीमा देवी।

इस मौके पर अपर सचिव प्रशांत आर्या,विभागीय अधिकारी डॉ.एस.के.सिंह उपनिदेशक,भारती तिवारी कार्यक्रम अधिकारी,एसके त्रिपाठी कार्यक्रम अधिकारी, अखिलेश मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून,मुकुल चौधरी,कार्यक्रम अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Tags: CM Pushkar DhamiTilu Rauteli honorUttrakhand Newsvandana katariya
Previous Post

महिला सशक्तिकरण की ब्रांड एंबेसडर बनी वंदना कटारिया, CM धामी ने किया ऐलान

Next Post

हैवान पत्नी ने साइट हुए पति पर किया हमला, काट दिया उसका प्राइवेट पार्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
cut off private part

हैवान पत्नी ने साइट हुए पति पर किया हमला, काट दिया उसका प्राइवेट पार्ट

यह भी पढ़ें

fraudster arrested

फर्जी पुलिस कर्मी बनकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार

28/02/2021
Guru Purnima

गुरु पूर्णिमा पर बन रहे है 4 राजयोग, जानें इसका महत्व

19/06/2022
maa durga

गुप्त नवरात्रि में कर लें ये उपाय, चमक उठेगी तकदीर

03/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version