• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान में लगे जय श्रीराम के नारे, लहरा भगवा, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
09/08/2021
in Main Slider, World, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इन दिनों कई हिंदू मंदिरों को तोड़ा जा गया है। बीते दिनों रहीम यार खान के पास स्थित भोंग शहर में एक मंदिर को कट्टरपंथियों ने अपना निशाना बनाया और तोड़ दिया। कट्टरपंथियों ने न केवल मूर्तियों को खंडित किया, बल्कि मंदिर में लगे झूमर, कांच जैसे सजावटी समानों को भी तोड़कर तहस-नहस कर दिया।

पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ से वहां का अल्पसंख्यक समाज नाराज है। हिन्दुओं ने अपने ख़िलाफ़ हो रहे प्रताड़ना और जुल्म के ख़िलाफ़ बिगुल फूंक दिया है। सैकड़ों की संख्या में हिन्दू, क्रिश्चन, सिख और पारसी समुदाय के लोग रविवार को कराची प्रेस क्लब के बाहर सड़क पर उतर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

मंदिर तोड़फोड़

खास बात है कि इस प्रदर्शन में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने भी हिस्सा लिया और घटना के विरोध में हिन्दुओं के प्रति सहानुभूति जताई। विरोध करने पहुंचे लोगों ने पहले ‘ॐ जगदीश हरे’ की धुन बजाई और फिर ‘हर-हर महादेव’, ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारियों ने भगवा झंडा भी लहराया और ‘वी वांट जस्टिस’ लिखी तख्तियां भी दिखाई।

विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों में कराची के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीराम नाथ मिश्र महराज ने कहा कि जिस तरह गणेश मंदिर को गुंडों के द्वारा तोड़ा गया हम उसकी सख़्त निंदा करते है, जैसे इस्लाम में धर्म के ख़िलाफ़ कोई बुरा करता है उसे सज़ा-ए-मौत मिलती है, वैसे ही हमारे धर्म के ख़िलाफ़ बुरा-भला करने वालों को सज़ा मिले।

प्रदर्शन

पुजारी श्रीराम नाथ मिश्र महराज ने कहा कि अभी हाल में हिन्दुओं के ख़िलाफ़ पाकिस्तान में जुल्म बढ़ गया है, पहले थारपारकर में अब्दुल सलाम ने हिन्दू बच्चों को भला बुरा कहा, देवी देवताओं को भला बुरा कहा, लेकिन अब्दुल सलाम जैसे राक्षस को गिरफ्तार करके अगले दिन छोड़ दिया गया।

राम नाथ मिश्र महराज ने आगे कहा कि हमारे हिन्दू धर्म को बदनाम किया जा रहा है, स्कूल के किताबों में हिन्दू धर्म को ऐसा बताया गया है, जिससे पढ़कर अगर कोई आतंकवादी नहीं भी बनना चाहेगा, तब भी वह आतंकवादी बन जायेगा, हम अपील करते है कि किताबों में जो हिन्दू के खिलाफ लिखा गया, उसे हटाया जाए।

प्रदर्शन

राम नाथ मिश्र महराज ने कहा कि पाकिस्तान में बहुत सारे मंदिर हर रोज़ तोड़े जाते हैं, जो पता ही नहीं चलता, अब हम इसे सब बर्दाश्त नहीं करेंगे, हमने पूर्व में कई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का सामना किया है, अन्याय के खिलाफ खड़े होना हमारा अधिकार है, हम सरकार से मांग करते है कि दोषियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई हो।

प्रदर्शन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंदिर विध्वंस की घटना में कथित रूप से शामिल 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रहीम यार खान जिले के भोंग शहर में बुधवार को करीब 150 लोगों की भीड़ ने हिंदू मंदिर पर हमला कर दिया था। इसका वीडियो सामने आया था, जिसके आधार पर अब तक 50 गिरफ्तारियां हुई हैं।

Tags: # world newsinternational NewsPakistan News
Previous Post

ऐतिहासिक बनेगा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, रोजगार के लिए भी होगा उपयोगी : मौर्य

Next Post

यूपी में भी पत्रकारों को मिले 10 हजार रूपए पेंशन : आलोक त्रिपाठी

Writer D

Writer D

Related Posts

Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Six women killed in horrific road accident
Main Slider

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने काल, छह महिलाओं की मौत

17/06/2026
Akhilesh Yadav
Main Slider

इस पार्टी के लिए धर्म का सीधा मतलब धन कमाना… अखिलेश ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

17/06/2026
CM Yogi
Main Slider

मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं, CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

17/06/2026
Next Post

यूपी में भी पत्रकारों को मिले 10 हजार रूपए पेंशन : आलोक त्रिपाठी

यह भी पढ़ें

Coconut

किस्मत को बदल देगा, नारियल का ये उपाय

05/06/2026
Anger

छोटी-छोटी बातों पर आ जाता है गुस्सा, तो करें ये सरल उपाय

09/03/2025
बिहार पुलिस का SC में हलफनामा

बिहार पुलिस का SC में हलफनामा : सुशांत ऑर्गेनिक खेती करना चाहते थे, रिया ने रोका

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version