• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी मंगलवार को करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का हवाई सर्वे

Writer D by Writer D
09/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, राजनीति
0
Road Connectivity

Road Connectivity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्यों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस एक्सप्रेस-वे का 69 फीसदी काम पूरा हो गया है। अधिकारियों की माने तो दिसम्बर तक मुख्य कैरेज-वे का काम पूर्ण हो जाएगा।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे चित्रकूट के भरतकूप के पास से शुरू होकर बांदा, हमीरपुर, महोबा और औरैया होते हुए इटावा के कुदरैल गांव के पास आगरा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। इससे बुंदेलखंड से देश की राजधानी दिल्ली तक आने-जाने में समय और संसाधनों की बचत होगी। डीजल और पेट्रोल की खपत घटने से प्रदूषण भी घटेगा।

भरोसे की मिसाल बनेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि बुंदेलखंड का नाम प्रदेश के सबसे पिछड़े क्षेत्रों में आताता है। नीति आयोग ने कायाकल्प के लिए प्रदेश के जिन आठ जिलों को चुना है उनमें चित्रकूट भी एक है। संयोग से चित्रकूट से ही इस एक्सप्रेस-वे की शुरुआत भी हुई है।

सीएम योगी ने बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की, DM को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार यह कह चुके हैं कि शौर्य, संस्कार और परंपरा की धरती बुंदेलखंड आने वाले समय में उप्र का स्वर्ग होगी। इसमें प्रस्तावित ‘डिफेंस कॉरीडोर’ और ‘पूर्वांचल एक्सप्रेस वे’ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। डिफेंस कॉरीडोर में देश-विदेश के निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लखनऊ में डिफेंस एक्सपो-2020 का आयोजन किया गया था। इसके तुरंत बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के शिलान्यास और जलजीवन मिशन से बुंदेलखंड के विकास के प्रति केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता साबित हो रही है। इन परियोजनाओं पूरा होने पर सबका साथ, सबका विकास और सबके भरोसे के भाजपा के नारे को चरितार्थ करेंगी।

बुंदेलखंड की लाइफलाइन साबित होगा यह एक्सप्रेस-वे

सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ने के कारण बुंदेलखंड के लोगों के लिए दिल्ली तक सफर सुगम हो जाएगा। परियोजना से आच्छादित क्षेत्रोंमें में कृषि, वाणिज्य और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा हर एक्सप्रेसवे के किनारे औद्यौगिक गलियारा बनाने की है। इनमें स्थापित होने वाले शिक्षण संस्थान और उत्पादन इकाइयों के नाते स्थानीय स्तर पर रोजी रोजगार के अवसर बढ़ेगें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 29 फरवरी 2020 को चित्रकूट से इसका शिलान्यास किया था।

यूपीडा के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) अवनीश कुमार अवस्थी ने बुंदेलखण्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के प्रगति की पिछले दिनों वीडियो कान्फ्रेंसिग के जरिए समीक्षा बैठक भी की थी। इसमें यूपीडा के साथ निर्माण कम्पनियों के भी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उस समय उन्होंने आरओबी, आरई पैनल, स्ट्रक्चर्स, टोल प्लाजा और अन्य निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

Tags: Bundelkhand Expresswaycm yogiup news
Previous Post

सीएम योगी ने बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की, DM को दिए निर्देश

Next Post

भाजपाईयों ने कभी शहादत नहीं दी, वो शहीदों का सम्मान करना क्या जानें : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
Next Post
akhilesh yadav

भाजपाईयों ने कभी शहादत नहीं दी, वो शहीदों का सम्मान करना क्या जानें : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Explosion at CNG pump in Tikri Kalan

SBL एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत; 18 गंभीर रूप से घायल

01/03/2026
Giriraj ji

गोवर्धन पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने की गिरिराज जी की परिक्रमा

26/10/2022
Gayatri Prajapati

गायत्री प्रजापति को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version