• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कपिल सिब्बल ने दी विपक्ष को सियासी दावत, कई दिग्गज नेता हुए शामिल

Writer D by Writer D
10/08/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Kapil Sibal

Kapil Sibal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संसद के मॉनसून सत्र से इतर विपक्षी पार्टियां लगातार एक साथ आने की कोशिश कर सरकार को घेर रही हैं। इस सबके बीच एक बैठक हुई है, जिसपर हर किसी की नज़र गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा अपने जन्मदिन के मौके पर बीते दिन नई दिल्ली में एक सियासी दावत दी गई, जिसमें विपक्ष के कई बड़े चेहरे शामिल हुए।

खास बात ये है कि ये दावत तब दी गई, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी श्रीनगर के दौरे पर थे और प्रियंका गांधी वाड्रा विदेश में हैं। इस दावत में गांधी परिवार का कोई सदस्य नहीं था, लेकिन विपक्ष के कई नेता शामिल थे। क्योंकि ये दावत कपिल सिब्बल द्वारा दी गई थी, जो कि जी-23 ग्रुप के सदस्य भी हैं ऐसे में इसकी काफी चर्चा है।

कपिल सिब्बल की इस दावत में शरद पवार, लालू प्रसाद यादव, शरद यादव, अखिलेश यादव, सीताराम येचुरी, संजय राउत, डेरेक ओ ब्रायन समेत अन्य कई नेता शामिल रहे। वहीं, कांग्रेस के जी-23 ग्रुप के गुलाम नबी आज़ाद, भूपेंद्र हुड्डा, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, शशि थरूर, संदीप दीक्षित यहां पर मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने खीरभवानी मंदिर में टेका माथा, पार्टी ऑफिस का करेंगे उद्घाटन

सूत्रों के मुताबिक, दावत में सियासी तड़का लगाते हुए कपिल सिब्बल ने कहा कि भाजपा के खिलाफ एक मजबूत मोर्चे की जरूरत है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि कपिल सिब्बल जो मुद्दे उठाते हैं पार्टी के भीतर हों या बाहर, उनसे वह सहमत हैं और वह सही मुद्दे हैं। कपिल सिब्बल ने उस पर कहा कि वे पार्टी के वफादार सिपाही हैं, पार्टी के भीतर जो होता है वह पार्टी का विषय है, मगर पार्टी के बाहर विपक्ष को एकजुट रहने की जरूरत है।

राजद के लालू प्रसाद यादव ने भी इस पर हामी भरी कि विपक्ष को एकजुट रहने की जरूरत है। लालू ने कहा कि यहां जो नेता बैठे हैं उनमें वो ताकत है। कपिल सिब्बल का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही जरूरत में काम आए हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई मुश्किल में पड़ा है तो कपिल सिब्बल को याद किया है।

सपा नेता अखिलेश यादव ने भी इस पर जोर दिया कि विपक्ष को कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद जैसे लोगों के अनुभव का सही इस्तेमाल करना चाहिए।

गौरतलब है कि दावत में अकाली दल से इंद्र कुमार गुजराल, बीजेडी से पिनाकी मिश्रा, आम आदमी पार्टी से संजय सिंह समेत वाईएसआर (कांग्रेस), टीआरएस और रालोद के नेता भी शामिल थे। यह और बात है कि राहुल गांधी के नाश्ते के न्योता पर संजय सिंह नदारद रहे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर टीआरएस। YSRCP और बीजेडी अक्सर बीच का रास्ता ले लेते हैं।

बीजेडी के पिनाकी मिश्रा ने कहा कि अक्सर कुछ मुद्दों पर उनकी पार्टी के साथ आना चाहती है, लेकिन उनको समझ नहीं आता कि कांग्रेस में इस विषय में किससे बात करें।

जानकारी के मुताबिक, बैठक में विपक्ष के एक नेता ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी अपने आंतरिक मुद्दे सुलझाए तो विपक्ष के पास एक बेहतर चांस हो सकता है। क्योंकि करीब दो सौ सीटों पर ये दोनों पार्टियां आमने-सामने हैं। हालांकि, विपक्ष की इस साझा बैठक में कांग्रेस के किसी नेता ने अपनी पार्टी के आंतरिक मसलों पर ज़ोर नहीं दिया।

Tags: delhi newskapil sibbalNational news
Previous Post

ATM कैश वैन के गार्ड की हत्या करने वाले दोनों बदमाश एंकाउंटर में ढेर

Next Post

मानसून सत्र: राज्यसभा से नदारद थे बीजेपी के सांसद, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plastic Bottles
Main Slider

प्लास्टिक की पुरानी बोतल से करें घर की सजावट, हर कोई करेगा तारीफ

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Next Post
monsoon session

मानसून सत्र: राज्यसभा से नदारद थे बीजेपी के सांसद, पीएम मोदी ने मांगी लिस्ट

यह भी पढ़ें

mp border seal

भादौ माह की अमावस्या में चित्रकूट में मेले पर लगा प्रतिबंध

19/08/2020
medical store

15 हजार करोड़ का प्रोत्साहन पैकेज दवा उद्योग को देने की तैयारी

27/09/2020
rupee

रुपए की कीमत में रिकॉर्ड गिरावट, रुपया 83.08 के स्तर तक फिसला

20/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version