• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आठ लाख की लूट का पर्दाफाश, पुलिस ने धर दबोचे चार लुटेरे

Writer D by Writer D
12/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बलिया
0
robbers arrested

robbers arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एसओजी टीम व रसड़ा कोतवाली पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इन सभी ने 26 जुलाई को एटीएम का फ्रेंचाइजी संचालक से असलहे के बल पर आठ लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट की इस घटना का पर्दाफाश करते हुए गिरफ्तार लुटेरों के पास से लूट के पांच लाख बयासी हजार पांच सौ रुपये, अवैध असलहे सहित घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाने के अवराकोल के रहने वाले आफताब अहमद पुत्र अब्दुल रज्जाक हिटाची एटीएम का फ्रैंचाइजी पाली चट्टी पर चलाता है। 26 जुलाई को जब वह अपनी मोटरसाइकिल से रसड़ा से सात लाख अनठानवे हजार नौ सौ रुपये बैग में लेकर जा रहा था तो निब्बू चट्टी के पास उसके साथ लूट की घटना हुई थी।

सीओ रसड़ा के निर्देशन में के निर्देशन में गठित टीम ने बुधवार को भोर में करीब चार बजे सिधागर घाट टेढी पुलिया के पास से रवि भारद्वाज उर्फ तेजा पुत्र चंद्रिका प्रसाद, अंकित कुमार पुत्र जनार्दन राम, नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र भोला सिंह और प्रिंस सिंह उर्फ मान्वेन्द्र सिंह पुत्र श्रीकांत सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट के पैसे, चार मोबाइल और अवैध असलहे बरामद हुए। पीड़ित का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है।

एसपी श्री नैय्यर ने कहा कि गिरफ्तार बदमाश अंकित ने पूछताछ में बताया है कि पूर्व में वह भी एटीएम का फ्रैंचाइजी चलाता था। पैसे की कमी के कारण फ्रैंचाइजी बन्द हो गयी। अपनी फ्रैंचाइजी को दोबारा चालू करने के लिए अपने साथियों रवि भारद्वाज, नीरज सिंह और प्रिन्स सिंह के साथ मिलकर दूसरे फ्रैंचाइजी मालिक आफताब अहमद को लूटने की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।

जबकि नीरज ने और रवि ने गाजीपुर और बलिया में पहले भी अपराध किए हैं। एसपी ने सफलता पाने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।

Tags: crime newspratapgarh newsrobbers arrestedup news
Previous Post

दोहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े दो हत्यारोपी

Next Post

सूचना मंत्रालय का अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

CM भगवंत मान ने उप्र खाद्य प्रसंस्करण विभाग के स्टॉल पर उत्पादों का लिया स्वाद, योजनाओं की सराहना की

24/10/2026
Main Slider

सरकारी स्कूल के गार्ड रूम के पीछे मिली छात्रा, जली हालत में मिला शव

24/10/2026
Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
Main Slider

‘उत्तराखंडियों का अपमान’, अखिलेश पर बरसे धामी

24/10/2026
Main Slider

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे: CM योगी

24/10/2026
Next Post
arrested

सूचना मंत्रालय का अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

If you are going to make chicken, then you must read recipe before that

नॉन वेज लवर्स बनाएं ये डिश, खाते ही स्वाद के हो जाएंगे दीवाने

18/08/2025
Sample form issued for admission in Kendriya Vidyalaya

केंद्रीय विद्यालय ने एडमिशन के लिए सैंपल फॉर्म जारी,लिंक से करें चेक

25/08/2020
PM Modi

कल महाकुंभ आएंगे पीएम मोदी, इतने बजे पवित्र संगम में करेंगे स्नान

04/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version