• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन जिलों में जारी रहेगी बारिश, बढ़ सकता है नदियों का जलस्तर

Writer D by Writer D
12/08/2021
in Main Slider, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, कुशीनगर, गाजीपुर, पीलीभीत, बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती
0
Heavy Rain

Heavy rain

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और तराई के जिलों में पिछले कई दिनों से जारी बारिश फिलहाल थमने वाली नहीं है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक पूर्वी यूपी के 25 से 30 जिलों में बारिश का सिलसिला अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा।

हालांकि, पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना कम है। धान की फसल के लिए तो ये बारिश किसी वरदान से कम नहीं हैं, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की समस्या से कई जिलों में लोगों के लिए मुश्किलें भी खड़ी हुई हैं। खासकर नदियों के किनारे बसे गांव में तो हालात विकट होते जा रहे हैं।

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक लखनऊ, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, संतकबीर नगर गोण्डा, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रयागराज, भदोही, कौशाम्बी, सोनभद्र, बाराबंकी, सीतापुर, वाराणसी, चन्दौली, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, लखीमपुर खीरी, मऊ, कुशीनगर, गाजीपुर, पीलीभीत और बहराइच में दोपहर तक बारिश होने या फिर बारिश जारी रहने के आसार हैं।

महिलाएं पैसे को अब रसोई के डिब्बे में नहीं, बैंक खाते में रखती हैं : मोदी

मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक गुरुवार को बारिश का ज्यादा जोर बिहार और नेपाल की सीमा से लगे जिलों में देखने को मिलेगा। शुक्रवार को नेपाल से सटे जिलों में बारिश का ज्यादा जोर देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटे में सूबे के 10 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। सबसे ज्यादा बनारस में 21.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 19 मिलीमीटर बलिया में जबकि प्रयागराज में 9.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के किसी भी जिले में बौछार तक नहीं पड़ी। यह जरूर है कि बदले मौसम के कारण दिन के तापमान में काफी कमी दर्ज की गई है। प्रदेश के लगभग सभी शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही दर्ज किया गया है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

पूर्वांचल और तराई के जिलों में लगातार हो रही बारिश से नदी के किनारे बसे निचले इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। बता दें कि ज्यादातर नदियों का जलस्तर या तो खतरे के निशान से ऊपर या उसके करीब है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश मुसीबत का सबब भी बनती जा रही है।

Tags: Heavy rainHeavy rain in UPmonsoon updatesWeather NewsWeather updates
Previous Post

सामने आया राज्यसभा में विपक्षी सांसदों-मार्शलों के बीच धक्का-मुक्की का वीडियो

Next Post

इस जिले में फूंका गया था भारत की आजादी का प्रथम बिगुल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
‘Bharat Mata Ki Jai’ echoed in council schools and KGBVs.
उत्तर प्रदेश

1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी में गूंजा- ‘भारत माता की जय’

15/08/2026
Next Post

इस जिले में फूंका गया था भारत की आजादी का प्रथम बिगुल

यह भी पढ़ें

PM Modi

काशी में तमिलनाडु के धर्माचार्यों का पीएम मोदी ने किया स्वागत

19/11/2022
जरनैल सिंह

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर AAP के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ केस दर्ज

14/08/2020
CM Dhami

उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम: सीएम धामी

01/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version