• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस राज्य में कोरोना से मौत पर आश्रितों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा, CM ने किया ऐलान

Writer D by Writer D
14/08/2021
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitish Kumar

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज साफ कर दिया है कि बिहार का कोई कोरोना मरीज अगर अन्य किसी प्रदेश में इलाज के दौरान अपनी जान गंवाता है तो उनके आश्रितों को भी कोरोना मुआवजा के रूप में चार लाख रुपये मिलेंगे।

बता दें कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में अब तक कोरोना से 9649 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से कई कोरोना मृतकों के परिजनों ने मुआवजा नहीं पाया है। वे बिहार सरकार के पास आवेदन दे सकते हैं। दरअसल कोरोना से मौत पर बिहार में मुआवजे  के प्रावधान के बारे में तो लोग जानते हैं, लेकिन इसकी उचित प्रक्रिया नहीं पता है। हम आपको वही पूरी प्रक्रिया बताते हैं।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के आने के साथ ही नीतीश सरकार ने इसे महामारी को आपदा की श्रेणी में रखा था। बिहार में कोरोना से मौत पर सरकार आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत 4 लाख रुपये का मुआवजा देती है। ये मुआवजा मृतकों के आश्रित (पिता/माता/ पति/पत्नी/ बेटे/ बेटी) के खाते में जमा कराया जाता है। मुंगेर में बिहार से कोरोना की पहली मौत हुई थी और मृतक के परिवार को मुआवजे का चेक उनके घर पर उपलब्ध कराया गया था।

यह है मुआवजा पाने की पूरी प्रक्रिया

बिहार सरकार से कोरोना से मौत पर मुआवजे की रकम लेने के लिए सिर्फ कोरोना से मौत का प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी होना जरूरी है। कोरोना पॉजिटिव की मौत होने पर मुआवजे के लिए आपदा विभाग या संबंधित सीओ के यहां आवेदन किया जाता है। आवेदन दोनों में से किसी भी एक स्थान पर किया जा सकता है। यहां यह बता दें किआवेदन के साथ कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इनमें कोरोना से मौत का प्रमाण-पत्र के अलावा आवासीय प्रमाण पत्र तथा आश्रित के पासबुक की फोटोकाॅपी शामिल है।

14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ : पीएम मोदी

उपर्युक्त दस्तावेजों के साथ आवेदन मिलने पर कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद सिविल सर्जन संबंधित अंचलाधिकारी यानि सीओ को मौत की रिपोर्ट भेजते हैं।  आवेदन के 24 घंटे के अंदर आपदा प्रबंधन विभाग कागजी प्रक्रिया पूरी कर आश्रित को 4 लाख रुपये का भुगतान चेक से कर देती है।

पटना में कोविड कंट्रोल रुम का नंबर – 0612-2219090 और वाट्सएप नंबर – 9430244559 पर फोन कर या फिर मैसेज कर पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Tags: bihar newscorona in biharcorona newsNational newsNitish Kumar
Previous Post

14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ : पीएम मोदी

Next Post

किन्नौर भूस्खलन: चौथे दिन दो और शव बरामद, अभी भी 10 लोग लापता

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस में 1,600 भर्तियां जल्द, थानों का बजट होगा दोगुना: धामी

21/10/2026
राष्ट्रीय

मणिपुर हिंसा: हमले के मामले में 3 गिरफ्तार, गांव में आगजनी के बाद बंद का ऐलान

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Next Post

किन्नौर भूस्खलन: चौथे दिन दो और शव बरामद, अभी भी 10 लोग लापता

यह भी पढ़ें

दिखने में जितना सुंदर है उतना ही खतरनाक है यह पेड़

08/09/2021
shot

ग्राम प्रधान पति ने खुद को गोली से उड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

14/05/2021
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- उत्तराखंड लागू करेगा देश की प्रथम योग नीति

12/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version