• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस जिले में 380 फीट की ऊंचाई पर शान से लहराएगा तिरंगा

Writer D by Writer D
14/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मेरठ, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ के एक गांव में 380 फीट ऊंचाई और सवा कुंतल वजन का तिरंगा फहराया जाएगा। वर्तमान में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा अभी वाघा बार्डर पर फहरा रहा है।

यहां 355 फीट का तिरंगा शान से लहरा रहा है। अब मेरठ में उससे भी ऊंचा 380 फीट का तिरंगा लहराकर नया कीर्तिमान बनाया जाएगा। यही नहीं, यहां क्रान्तिकारियों को नमन करते अनोखी गैलरी भी बनकर तैयार हो गई है।

मेरठ के दौराला में बहुत जल्द देश का सबसे ऊंचा 380 फीट का तिरंगा झंडा जल्द ही फहराया जाएगा। इसके लिए टावर का निर्माण हो चुका है। यहां क्रांतिकारियों, शहीदों की गैलरी भी स्थापित की गई है। जिसमें क्रांतिकारियों के स्टेच्यू और उनके बलिदान की जानकारियां दी जाएंगी। अभी तक देश का बसे ऊंचा तिरंगा 355 फीट का वाघा बार्डर पर लगा है। श्री परमधाम न्यास अरिहंतपुरम वलीदपुर आश्रम में देश का सबसे ऊंचा 380 फीट तिरंगा झंडा फहराने की सारी कवायद पूरी कर ली गई है। बस झंडा फहराने की तारीख का एलान होना बाकी है। जिस तिरंगे को फहराया जाना है उस झंडे का वजन एक से सवा क्विंटल तक का है। इसकी लंबाई 120 फीट और चौड़ाई 80 फीट है। श्री परमधाम के लोग इस फक्र करने वाले रिकॉर्ड को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

CM धामी ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को किया सम्मानित

यहां शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, चन्द्रशेखर आजाद समेत विभिन्न गुमनाम क्रांतिकारियों के स्टेच्यू व उनसे जुडे़ सामानों को भी आश्रम की गैलरी में स्थापित किया गया है। उनके बारे में जानकारी भी दी गई है। जो भी मेरठ से 20 किलोमीटर दूर श्री परमधाम न्यास आता है वो बस झंडे के लिए तैयार किए गए पोल और क्रान्तिवीरों का पार्क देखकर आश्चर्यचकित हो जाता है। सोचिए जब यहां देश का सबसे उंचा तिरंगा फहरा दिया जाएगा उस वक्त कैसा नज़ारा होगा।

भारत में अब तक कई बार सबसे ऊंचे तिरंगे फहराए जा चुके हैं. भारत पाक अटारी सीमा पर 360 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जा चुका है। रांची के पहाड़ी मंदिर पर 293 फीट ऊंचा तिरंगा फहरया गया है। इसके अलावा पुणे के कटराज लेक में फहराए गए तिरंगे की ऊंचाई 237 फीट है। फरीदाबाद के निकट 250 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया है। रायपुर और हैदराबाद में फहराए गए तिरंगों की ऊंचाई क्रमश 269 व 291 फीट है। लेकिन अब मेरठ में देश के सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए तीन सौ अस्सी फीट उंचाई पर तिरंगा फहराया जाएगा। हमारे देश में जहां सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे उंची प्रतिमा स्थापित की गई है। तो वहीं अब मेरठ एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। वाकई में वो नज़ारा तो देखने लायक होगा जब इतनी उंचाई पर ये तिरंगा फहरेगा।

Tags: 75th Independence DayIndependence DayIndependence Day 2021meerut news
Previous Post

CM धामी ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को किया सम्मानित

Next Post

असम-मिजोरम सीमा विवाद के बीच स्कूल में बम धमाका, फिर बढ़ा तनाव

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आगामी पेराई सत्र से पहले एके शर्मा ने चीनी मिल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों से बोले सीएम योगी- युवाओं को सपा की गुंडागर्दी, उपद्रव व लूट के बारे में बताइए

20/07/2026
Dengue Vaccine
Main Slider

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी, जानें कौन लगवा सकेगा टीका

20/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लोधेश्वर महादेव का दर्शन-पूजन कर किया अभिषेक, बच्चों का कराया अन्नप्राशन

20/07/2026
CJP Protest
Main Slider

संसद भवन के बाहर हंगामा! CJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

20/07/2026
Next Post
Explosion

असम-मिजोरम सीमा विवाद के बीच स्कूल में बम धमाका, फिर बढ़ा तनाव

यह भी पढ़ें

Starkids

2023 में बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं ये फेमस स्टारकिड्स

29/12/2022
सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण unveiled statue of Sardar Patel at Raj Bhavan

राजभवन में सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण

31/10/2020
naag panchami

नाग पंचमी की पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, कई तरह के दोषों से मिलेगा छुटकारा

28/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version