Main Sliderउत्तर प्रदेशप्रयागराजराजनीति

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाए जाने के फैसले का स्वागत : सिद्धार्थनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आजादी की पूर्व संध्या पर कहा 14 अगस्त 1947 को विभाजन के चलते फैली हिंसा की वजह से हमारे लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उनकी स्मृति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज के दिन को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाए जाने के फैसले का स्वागत करता हूं।

उन्होंने चक मीरापट्टी में बैठक के दौरान कहा हम लोग 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन उसके एक दिन पहले 14 अगस्त को भारत का विभाजन हुआ था। हिंसा हुई, लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। पाकिस्तान से लोगों को भगाया गया था, वे लोग जान माल की रक्षा के लिए भारत आए थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बहुत ही बड़ा सराहनीय कदम उठाया है, आजादी की लड़ाई को याद दिलाया और प्रेरित भी कर रहे हैं।

विगत दिनों प्रदेश प्रवक्ता ने चक मीरापट्टी में बाढ़ ग्रस्त प्रभावित क्षेत्रों में दौरा किया था। जिस पर डूडा एवं नगर निगम को समुचित पानी निकासी एवं मार्ग दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। उसी क्रम में मलवा डालकर मार्ग दुरुस्त कराते हुए युद्धस्तर पर कार्य करने पानी निकासी की व्यवस्था में नगर निगम विभाग आज जुटे रहे। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने जो गांव में सबसे योग्य लड़का होगा उसको गांव में ही कम्प्यूटर आपरेटर की नौकरी मिलेगी।

इस जिले में 380 फीट की ऊंचाई पर शान से लहराएगा तिरंगा

आवेदन प्रक्रिया चल रहा है। महिलाएं स्वावलम्बी बनने एवं रोजगार से जुड़ने के लिए उपायुक्त उद्योग एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग से जुड़कर आवेदन करें। इस दौरान उन्होंने सफदरजंग, फतेहपुर घाट और मरदानपुर में जनता की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण का निर्देश दिया।

मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि मंत्री श्री सिंह सरस्वती शिशु मंदिर राजरूपपुर में 15 अगस्त को प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर महामंत्री देवेश सिंह, कमलेश कुमार, दीनानाथ कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, अरविंद सेन, ज्ञान दिवाकर, सुनील निषाद, रॉबिन साहू, प्रेम नारायण केसरवानी, युवा मोर्चा पवन मिश्र, रामनरेश सिंह पटेल, रामजी शुक्ल, श्रीराम द्विवेदी सहित जिले व तहसील प्रशासन के आला अफसर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button