• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अंतर्राज्यीय तस्करों को डेढ़ करोड़ के गांजे के साथ पुलिस ने दबोचा

Writer D by Writer D
17/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई राज्यों की पुलिस व खुफिया तंत्र को चकमा देते आ रहे गांजा तस्कर आखिरकार सीपरी बाजार पुलिस की नजरों से नहीं बच पाए। बॉर्डर चेकिंग के दौरान थाना सीपरी बाजार पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करों को लगभग डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत के गांजे के साथ दबोच लिया। पकड़े गए चार तस्कर ट्रक में नारियल के बीच गांजा छिपाकर ला रहे थे।

चेकिंग अभियान के तहत देर रात सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक एके सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक अनिल कुमार हमराहियों के ग्वालियर हाईवे दतिया बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे थे। तभी ट्रक संख्या पीबी 05 केयू 9229 आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके अंदर नारियल के बोरे भरे थे। शक होने पर जब गहन तलाशी ली गयी तो ट्रक में भारी मात्रा में अवैध गांजा मिला। ट्रक सवार लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि यह गांजा पीछे आ रही स्विफ्ट कार सवार लोगों का है। पुलिस ने कार को भी रोक लिया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम मथुरा के छाता निवासी बलराम पांडे, वृन्दावन निवासी देवेन्द्र सिंह, एत्माद्दौला आगरा निवासी श्यामवीर उर्फ पारस तथा कन्नौज निवासी अजय कुमार शाक्य बताया। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि यह गांजा वह लोग विशाखापट्टनम से लेकर मथुरा ओर आगरा में बेचने जा रहे थे। एसपी देहात नेपाल सिंह के मुताबिक पकड़े गए माल की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

अब तक जनपद को तीन बार भारी मात्रा में मिल चुका है। गांजा अब तक जनपद के मऊरानीपुर व सीपरी थाना क्षेत्र में तीन बार करोड़ों का गांजा बरामद करने में सफलता हाथ लग चुकी है। इसके अलावा इससे कम मात्रा में भी कई बार गांजा पकड़ा जा चुका है। फिलहाल पुलिस अब इनके ठेकेदारों को खोजने में जुटी हुई है।

Tags: crime newsJhansi news
Previous Post

लॉर्ड्स में सात साल बाद टीम इण्डिया की ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को दी करारी शिकस्त

Next Post

विवाहिता ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Pawar
Main Slider

शरद पवार ने विपक्ष को दिया झटका, डिलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी NCP (SP)

15/07/2026
CM Yogi
Main Slider

हिंदू आस्था पर प्रहार करने वाले आज आस्था की बात कर रहे हैं: मुख्यमंत्री योगी

15/07/2026
Coconut Oil
Main Slider

फूलों सा निखार के लिए करें इन चीजों का सेवन

15/07/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता

14/07/2026
The aroma of UP's herbal tea reached America and Europe
उत्तर प्रदेश

यूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप

14/07/2026
Next Post
Suicide

विवाहिता ने फांसी लगाकर समाप्त कर ली अपनी जीवन लीला

यह भी पढ़ें

arrested

फरार चल रहे इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

06/10/2021

भारी बारिश से उफान पर नदियां, तेज बहाव में फंसे श्रद्धालु, बही गाड़ियां

18/07/2021
hanuman jayanti

जीवन में असफलताएं पड़ गई हैं पीछे, तो हनुमान जी का ये मंत्र दिलाएगा में सफलता

16/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version