• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफगान संकट: काबुल से 120 भारतीयों को लेकर जामनगर पहुंचा वायुसेना का विमान

Writer D by Writer D
17/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, गुजरात, राष्ट्रीय
0
Air Force

Air Force

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद पूरी दुनिया की नजर वहां के हालात पर टिकी है। भारत समेत अन्य देश अपने-अपने नागरिकों को बाहर निकालने की कोशिश में हैं। भारत ने बीते दिनों भी कुछ लोगों को बाहर निकाला था और आज भी यह मिशन जारी रहेगा। काबुल में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वायुसेना का कार्गो विमान सोमवार को काबुल भेजा गया था जो मंगलवार सुबह गुजरात के जामनगर एयरबेस पर 120 यात्रियों को लेकर वापस आ गया है।

अफगानिस्तान में तालिबानी राज स्थापित होने के बाद लोग अपना मुल्क छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। बड़ी संख्या में काबुल एयरपोर्ट पर लोगों को हुजूम है जो देश छोड़ना चाहता है। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बीती रात अपने राष्ट्र के सन्देश में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना वापस बुलाने के फैसले को सही ठहराया है। भारत भी अपने नागरिकों को बाहर निकालने की लगातार कोशिश कर रहा है। काबुल में फंसे भारतीयों को रविवार को अफगानिस्तान के इंडियन कम्पाउंड में शिफ्ट कर दिया गया था लेकिन उसी रात तालिबान ने काबुल शहर में कर्फ्यू लगा दिया। तालिबान का काबुल पर कब्जा होने के बाद लूटपाट और भगदड़ की घटनाओं को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाने के बाद सड़कों पर हर तरह की आवाजाही बंद कर दी गई।

अफगानिस्तान में फंसे लोगों को निकालने से लेकर पूरे हालात पर भारत रणनीति तैयार कर रहा है। भारत ने अफगानिस्तान में मौजूद हिन्दू और सिखों को लेकर चिंता जताई है। भारत ने रविवार को भी अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया का एक विशेष विमान ए-320 एआई-224 काबुल भेजा था। यह फ्लाइट देर रात को काबुल से 129 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची थी।

अब से अलीगढ़ कहलाएगा ‘हरिगढ़’, मैनपुरी बनेगा ‘मयन नगर’

काबुल में भारत के करीब 500 से अधिक लोग फंसे हुए हैं जिसमें करीब 300-400 आईटीबीपी के जवान भी हैं। इन सभी को सुरक्षित वापस लाने के लिए भारतीय वायुसेना ने सोमवार को कार्गो विमान सी-17 ग्लोबमास्टर काबुल भेजा था। अफगानिस्तान में इंडियन मिशन काबुल एयरपोर्ट से लगभग 20-25 मिनट की दूरी पर है। भारत का विमान सुबह काबुल एयरपोर्ट पर लैंड कर गया लेकिन कर्फ्यू की वजह से भारतीयों को इंडियन मिशन से काबुल एयरपोर्ट तक लाने में दिक्कत हुई।

रात भर इन्तजार के बाद भारतीय वायुसेना का कार्गो विमान सी-17 मंगलवार सुबह काबुल से रवाना हुआ। भारत का यह एयरक्राफ्ट अमेरिकी सैनिकों द्वारा एयरपोर्ट पर मुहैया कराई गई सुरक्षा के बीच से निकाला गया है। काबुल एयरपोर्ट को सुबह ही अमेरिकी एजेंसियों ने दोबारा खुलवाया है। इस विमान में करीब 120 लोगों को वापस लाया गया है जिसमें भारतीय राजदूत आर. टंडन समेत अन्य स्टाफ भी है। इनके अलावा वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी जल्द से जल्द भारत वापस लाने की कोशिश की जा रही है। सोमवार को करीब 46 लोग वापस आ पाए हैं जबकि बाकी लोगों को आज लाने की कोशिश जारी रहेगी। भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी इस मसले को उठाया गया है और दुनिया को अफगानिस्तान पर गौर करने को कहा है।

Tags: # world newsafganistan newsgujrat newinternational Newskabul newstaliban news
Previous Post

अब से अलीगढ़ कहलाएगा ‘हरिगढ़’, मैनपुरी बनेगा ‘मयन नगर’

Next Post

मानसून सत्र से पहले विपक्ष ने किया प्रदर्शन, कोई बैलगाड़ी से तो कोई रिक्शे से पहुंचा सदन

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

महिलाओं को इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

28/07/2026
Hanuman
Main Slider

मंगलवार को करें ये उपाय, बजरंगबली करेंगे हर बला से रक्षा

28/07/2026
Ramesh Kumar Sudhanshu
उत्तराखंड

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

27/07/2026
CM Dhami
Main Slider

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री

27/07/2026
Main Slider

सफलता का आधार केवल अंक नहीं, चरित्र और संस्कार भी जरूरी : बंशीधर तिवारी

27/07/2026
Next Post

मानसून सत्र से पहले विपक्ष ने किया प्रदर्शन, कोई बैलगाड़ी से तो कोई रिक्शे से पहुंचा सदन

यह भी पढ़ें

हाथरस गैंगरेप केस Hathras gang rape case

हाथरस गैंगरेप केस : भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बोले- पोस्टमॉर्टम में हुई घपलेबाजी, किया प्रदर्शन

29/09/2020
arrested

फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

02/11/2021

ब्राजील में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42.82 लाख के पार, 1.30 लाख से अधिक मौत

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version