• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो ट्रेलरों में टक्कर के बाद लगी भीषण आग, चार लोग जिंदा जले

Writer D by Writer D
17/08/2021
in Main Slider, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
massive road accident

massive road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजस्थान के अजमेर जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां शहर के आदर्श नगर थाना इलाके में 2 ट्रेलरों में हुई जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रेलरों में भीषण आग लग गई। इससे ट्रेलरों में सवार 4 लोग जिंदा जल गये।

हादसे की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने शव को ट्रेलरों से बाहर निकाल कर उन्हें जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया है। अभी तक मृतकों शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी शिनाख्तगी और मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 पर सुबह करीब 6 बजे मामा के ढाबे के पास हुआ। उस समय टाइल्स पाउडर से भरा हुआ एक ट्रेलर जयपुर से ब्यावर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर कूदकर दूसरी तरफ आ गया।

सरकार सकारात्मक चर्चा के लिए तैयार, उम्मीद है सदन में सार्थक चर्चा होगी : योगी

इससे वह ब्यावर से जयपुर की तरफ जा रहे दूसरे ट्रेलर से जा टकराया। उस ट्रेलर में मार्बल की थप्पियां भरी हुई थी। दोनों वाहनों की भिड़ंत होते ही उनमें आग लग गई। इससे दोनों ट्रेलर के चालक और परिचालक उसमें फंसकर रहे गये। लेकिन इनमें सवार एक ट्रेलर के एक अन्य स्टाफ ने कूदकर अपनी जान बचा ली।

हादसे के बाद देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। हादसे के कारण राजमार्ग जाम हो गया। आग की भयावहता को देखकर लोग सहम गये। सूचना पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकलों को बुलाया। बाद में कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दोनों ट्रेलरों के चालक और परिचालकों की मौत हो चुकी थी। घायल हुये स्टाफ के एक व्यक्ति को पुलिस ने इलाज के लिये अस्पताल भेजा। हादसे के कारण राजमार्ग काफी देर तक जाम रहा।

Tags: Ajmer Newsmassive road accidentrajasthan news
Previous Post

सरकार सकारात्मक चर्चा के लिए तैयार, उम्मीद है सदन में सार्थक चर्चा होगी : योगी

Next Post

भीषण सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, पूर्व MLA के बेटे समेत छह घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘उत्तराखंडियों को घुसपैठिया कहने का हक किसने दिया?’ अखिलेश पर बरसे विनोद चमोली

24/10/2026
Main Slider

UP PET 2026: 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, CM योगी ने सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

24/10/2026
Main Slider

पंजाब की आशीर्वाद योजना से 12,784 परिवारों को राहत, 65.20 करोड़ रुपये जारी

24/10/2026
पंजाब

गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

24/10/2026
राष्ट्रीय

45 घंटे बाद खत्म हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, CM सैनी-विज के साथ बैठक में बनी सहमति

24/10/2026
Next Post
accident

भीषण सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, पूर्व MLA के बेटे समेत छह घायल

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

प्रवासी राजस्थानी बदलते राजस्थान में करें ज्यादा से ज्यादा निवेश: CM भजनलाल शर्मा

26/08/2026
fraudster arrested

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, दो जालसाज गिरफ्तार

12/03/2021
vaccination in UP

उत्तर प्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, वैक्सीनेशन सात करोड़ के पार

28/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version