• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अफगान की महिला मेयर का चैलेंज, बोली- मैं इंतजार कर रही हूं, तालिबानी आएं और मुझे मार डाले

Writer D by Writer D
17/08/2021
in Main Slider, World, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान की पहली और सबसे युवा महिला मेयर ज़रीफा गफारी ने अब तालिबानी शासन की शुरुआत के बाद वहां के हालात को बयां किया है।

ज़रीफा गफारी  का कहना है कि उनकी मदद करने वाला कोई नहीं है, हम बस इंतजार कर रहे हैं कि तालिबानी हमें आकर मारेंगे।

ज़रीफा गफारी ने कहा, ‘मैं यहां बैठी हूं और उनके आने का इंतज़ार कर रही हूं। कोई भी मेरी या मेरे परिवार की मदद करने के लिए यहां नहीं है। मैं सिर्फ अपने पति और परिवार के साथ हूं। वो लोग हमारे जैसे लोगों के लिए आएंगे और मार देंगे।’

अशरफ गनी समेत सरकार के सभी बड़े नेता देश से बाहर चले गए, जिसपर 27 साल की ज़रीफा का कहना है कि आखिर वो कहां जाएं? अभी कुछ दिन पहले ही ज़रीफा गफारी ने एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई थी कि अफगानिस्तान का भविष्य बेहतर होगा, लेकिन रविवार को ये सपना टूट गया और अब देश तालिबान के हाथ में है।

तालिबान का बड़ा ऐलान, महिलाओं को भी करेगा नई सरकार में शामिल

बता दें कि ज़रीफा गफारी साल 2018 में अफगानिस्तान की पहली और सबसे युवा मेयर बनी थीं। उन्हें कई बार तालिबान की ओर से धमकी दी गई थी। ज़रीफा के पिता जनरल अब्दुल वासी गफारी को तालिबान ने पिछले साल मार दिया था।

ज़रीफा लगातार अफगानी सैनिकों और स्थानीय लोगों की मदद में जुटी हुई हैं। ज़रीफा ने हाल ही में उम्मीद जताई थी कि युवा भविष्य को बेहतर करेंगे, क्योंकि वो दुनिया को जान रहे हैं।

बता दें कि अब जब तालिबान का कब्जा अफगानिस्तान पर हो गया है, तब एक बार फिर भविष्य का संकट है। क्योंकि तालिबान कई ऐसे नियम लागू करता है, जो आधुनिकता के खिलाफ हैं। हालांकि, अभी तक तालिबान हर किसी से सुरक्षित होने का दावा कर रहा है, लेकिन तालिबान का इतिहास इससे अलग ही है।

Tags: # world newsafganistan newsinternational NewsTalibanzarifa gafari
Previous Post

तालिबान का बड़ा ऐलान, महिलाओं को भी करेगा नई सरकार में शामिल

Next Post

यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को लगी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Main Slider

जेलों को सुधार, पुनर्वास और कौशल विकास का प्रभावी केंद्र बनाया जाए: मुख्यमंत्री

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

ग्राम प्रधानों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा! चुनाव होने तक बने रहेंगे प्रशासक

25/05/2026
Road Accident
Main Slider

लोहे की छड़ों से लदा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत

25/05/2026
Next Post
mathura police encounter

यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को लगी गोली

यह भी पढ़ें

NIA

देवबंद में NIA की छापेमारी, मदरसे से रोहिंग्या छात्र को हिरासत में लिया

23/06/2022

बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, 10 घायल

12/06/2021
Food

स्कूल में परोसा गया दूषित खाना, 67 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

03/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version