Main Sliderउत्तराखंडराजनीतिराष्ट्रीय

जन आशीर्वाद यात्रा को मिला भारी जन समर्थन : अजय भट्ट

उत्तराखंड में जन आशीर्वाद यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। इसी के तहत मंगलवार को डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत भानियावाला में आयोजित स्वागत आशीर्वाद कार्यक्रम में रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट शामिल हुए।

रैली की अगुवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फिर से स्थान मिला है यह प्रदेश की जनता का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि रक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में अजय भट्ट के अनुभवों का प्रदेश को लाभ मिलेगा। उन्होंने भट्ट के उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं दीं।

रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम पुष्कर, महिलाओं से बंधवाया रक्षा सूत्र

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल पार्टी जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button