• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंजेक्शन लगवाते ही युवक की हुई तड़प-तड़प कर मौत, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
18/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, हापुड़
0
इंजेक्शन लगाते ही युवक की  मौत

इंजेक्शन लगाते ही युवक की मौत

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में एक प्राइवेट अस्पताल से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। अस्पतालों में लापरवाही से मौतों की कई खबरें आपने सुनी होंगी लेकिन हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर से अस्पताल की लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

यहां गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली के सामने एक प्राइवेट हॉस्पिटल का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्राइवेट अस्पताल में एक युवक के इंजेक्शन लगने के कुछ ही सैकेंडो में उसकी मौत हो गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि प्राइवेट अस्पताल में जीशान नाम का एक युवक सोमवार को अपनी किसी परिचित महिला को लेकर अस्पताल में डिलीवरी कराने गया था। इस दौरान जीशान ने भी अस्पताल में अपने एलर्जी का इंजेक्शन लगवाया। इंजेक्शन लगने के चंद सेकंड में ही युवक की मौत हो गई।

अस्पताल परिसर के अंदर ही बने मेडिकल स्टोर में जीशान के इंजेक्शन लगाया गया. इस दौरान वहां 4 से 5 लोग मौजूद थे। इंजेक्शन लगते ही जीशान कुर्सी से नीचे गिर गया और तुरंत ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और अस्पताल के कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए।

अफगानिस्तान में बदलाव के बीच पीएम मोदी की अहम बैठक, अमित शाह भी रहे मौजूद

परिजन अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग को लेकर गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा सुरक्षित रख लिया है।

जिले की सीएमओ रेखा शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है लेकिन उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। एक टीम बनाकर अस्पताल भेजी जा रही है, जो अस्पताल के डॉक्यूमेंट देखकर पता लगाएगी कि आखिर कौन सा इंजेक्शन लगाया गया? जो भी लोग दोषी होंगे उनके विरूद्ध कानूनी रूप से कार्रवाई की जाएगी।

वहीं अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि जीशान के इंजेक्शन लगने के बाद कुछ ही सेकेंड के अंदर उसकी मौत हो गई।

मुख्तार अंसारी को जेल के अंदर जान का खतरा, कोर्ट ने दिया सुरक्षा बढ़ाने का आदेश

इस मामले में गढ़मुक्तेश्वर पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार का कहना है कि गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में जीशान नाम के युवक की इंजेक्शन लगवाने के कुछ ही सेकंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद विसरा सुरक्षित रख लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए सीएमओ हापुड़ को पत्र लिखा गया है।

Tags: crime newshapud news
Previous Post

अफगानिस्तान में बदलाव के बीच पीएम मोदी की अहम बैठक, अमित शाह भी रहे मौजूद

Next Post

कोविड-19 टीकाकरण की शत प्रतिशत पहली डोज करने वाला जिला बना बागेश्वर

Writer D

Writer D

Related Posts

Cheese Balls
Main Slider

बचे हुए राजमा-चावल से बनाएं ये डिश, नोट कर लें विकास खन्ना की ये रेसिपी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
Leprosy Pension
उत्तर प्रदेश

कुष्ठावस्था पेंशन योजना बनी सहारा, हजारों दिव्यांगजनों को मिल रहा सम्मान और संबल

20/05/2026
cm dhami
Main Slider

राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी

20/05/2026
Next Post

कोविड-19 टीकाकरण की शत प्रतिशत पहली डोज करने वाला जिला बना बागेश्वर

यह भी पढ़ें

Sawan

इस दिन से शुरू हो रहे हैं सावन, भगवान शिव करेंगे सृष्टि का संचालन

09/07/2024

पटाखा विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई दो

03/11/2021
murder

पत्नी से विवाद के बाद पांच साल के बेटे की कर दी हत्या

08/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version