Main Sliderक्राइमछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नक्सलियों ने किया ITBP टीम पर हमला, सहायक कमांडेंट समेत 2 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के हमले में आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट समेत दो की मौत हो गई है। राज्य के नारायणपुर-बारसूर रोड पर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला कर दिया जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई।

नक्सली हमले में सहायक कमांडेंट सुधाकर सिंदे (नांदेड़, महाराष्ट्र) और 45 बीएन आईटीबीपी के जवान गुरमुख (पंजाब) शहीद हो गए। शहीद जवान आईटीबीपी के ई कोय 45 बटालियन के थे।

हमले के बाद घटनास्थल पर सैन्य मदद पहुंचा दी गई है। हमले के बाद सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

बंद भारतीय वाणिज्य दूतावास में घुसे तालिबानी लडाकें, ली तलाशी

आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि नारायणपुर जिले में ITBP कैंप कडेमेटा के पास नक्सलियों ने हमला किया। इस हमले में आईटीबीपी के दो जवान शहीद हो गए। नक्सली एक एके-47 राइफल, दो बुलेट प्रूफ जैकेट और एक वायरलेस सेट लूट कर मौके से फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button