• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र शुरू, हंगामे के आसार

Writer D by Writer D
23/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Uttarakhand assembly monsoon session

Uttarakhand assembly monsoon session

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो जाएगा। पांच दिवसीय सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर विधायकों के बैठने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

2022 के चुनाव को देखते हुए विपक्ष सदन में सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगा। वहीं, सरकार ने भी विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर जवाब देने की रणनीति बनाई है। धामी का बतौर मुख्यमंत्री यह पहला विधानसभा सत्र होगा।

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री के रूप में बंशीधर भगत के ऊपर सदन में सरकार का पक्ष रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। जबकि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद प्रीतम सिंह के लिए पहला सत्र है। पक्ष व विपक्ष सदन में नए अंदाज में नजर आएगा। माना जा रहा है कि वर्तमान सरकार का यह अंतिम सत्र होगा।

राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम होगा ‘कल्याण सिंह मार्ग’, केशव मौर्य ने किया ऐलान

जिससे विपक्ष के पास देवस्थानम बोर्ड, कोविड जांच फर्जीवाड़ा, महंगाई, बेरोजगार, कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सदन में सरकार की घेराबंदी करने का आखिर मौका है। जबकि सत्तापक्ष ने भी विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने की तैयारी की है। सत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों से 788 प्रश्न मिले हैं।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सदन में 40 विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जबकि 30 विधायक प्रकाश पंत भवन के कक्ष संख्या 107 में बैठेंगे। जहां से वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सदन की कार्यवाई में शामिल होंगे।

प्रदेश और जनहित के कई ऐसे विषय हैं, जिन पर प्रदेश की जनता सत्र के दौरान सदन से गंभीर चिंतन-मनन की अपेक्षा रखती है। प्रदेश का हर व्यक्ति चाहता है कि सदन के माध्यम से उनकी आशाएं व अपेक्षाएं सरकार तक पहुंचें। सदन सुचारू रूप से संचालित करने में पक्ष और विपक्ष सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि सरकार और प्रतिपक्ष के बीच मुद्दों पर सार्थक व सकारात्मक चर्चा हो।

-प्रेमचंद अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष

Tags: Assembly sessionDehradun Hindi Samachardehradun newsDehradun News in HindiLatest Dehradun News in Hindiuttarakhand assemblyuttarakhand assembly monsoon sessionuttarakhand assembly sessionuttarakhand assembly session 2021Uttarakhand Newsउत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्रउत्तराखंड विधानसभा सत्रविधानसभा सत्र 2021
Previous Post

राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम होगा ‘कल्याण सिंह मार्ग’, केशव मौर्य ने किया ऐलान

Next Post

‘बाबूजी’ की अंतिम यात्रा में शामिल हुए अमित शाह, अतरौली में होगा अंतिम संस्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Next Post

'बाबूजी' की अंतिम यात्रा में शामिल हुए अमित शाह, अतरौली में होगा अंतिम संस्कार

यह भी पढ़ें

'Mirzapur' fame Ali Fazal has been in depression, himself told whole thing

‘मिर्जापुर’ फेम अली फजल रह चुके हैं डिप्रेशन में, खुद बताई पूरी बात

25/06/2021
Naxalites

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को किया ढेर, लाखों का इनाम था घोषित

19/12/2021
अमित शाह Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्म दिन की पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version