• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहन ने जिस भाई की कलाई पर बांधी राखी उसी ने उजाड़ दिया उसका सिंदूर

Writer D by Writer D
23/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रक्षाबंधन के दिन एक भाई ने अपनी बहन की प्रताड़ना का बदला जीजा से ले लिया। भाई ने अपने जीजा की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जीजा उसकी बहन को प्रताड़ित करता था। महिला ने राखी बांधते हुए जैसे ही प्रताड़ना की आपबीती बताई तो भाई का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने जीजा की निर्मम हत्या कर दी।

दरअसल, रक्षा बंधन पर एक बहन अपने पति को लेकर भाई के घर राखी बंधवाने आई थी, लेकिन वहां पर नशे में चूर पति उसके भाई को गालियां बकने लगा। इससे बहन का 20 वर्षीय भाई इतना नाराज हो गया की, उसने अपने बहन के पति को छुरी से काट डाला। बहन के पिता ने खुद पुलिस को फोन करके अपने बेटे को गिरफ्तार करवा दिया।

बताया जा रहा है कि बीएसएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी बेटी शादी करीब 14 साल पहले पास में रहने वाले एक युवक से की थी। उनके दो बच्चे है। महिला के पिता के अनुसार, नशेबाजी का विरोध करने पर शादी के बाद से ही उसकी बेटी और दामाद का विवाद होने लगा था।

कानपुर में रविवार रात को पति अपनी पत्नी को लेकर उसके भाई को राखी बंधवाने आया था। राखी बंधवाने के बाद वह पत्नी को छोड़कर चला गया था। रात में वह नशे में फिर आया, जहां ससुराल वालों से उसकी लड़ाई होने लगी। वह ससुराल वालों को गालियां बकने लगा। इसी दौरान जीजा की 20 वर्षीय साले से लड़ाई हो गई। इसके बाद साले ने अपने जीजा की चाकू से मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर मृतक के घर वाले मौके पर आए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को दी राहत, ऑनलाइन घोषणा पत्र भरने में मदद करेगा पर्यवेक्षक

पुलिस को हत्या की सूचना खुद मृतक के ससुर को दी थी। मृतक के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद चल रहा था, कुछ दिनों पहले फिर दोनों साथ रहने लगे थे, इसकी हत्या खुद पत्नी ने करवाई है। खैर पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

मृतक की मां का आरोप है कि पुलिस ने हमें हत्या की सूचना काफी देर में दी, जबकि लाश को जब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तब परिवार वालों को बताया गया। मां का आरोप है कि पुलिस ने चार लाख रुपये लिए है, इसलिए उसने हमें सूचना नहीं दी।

मृतक की मां का कहना है कि हम तो अब अनाथ हो गए, मेरा इकलौता बेटा मर गया। मां ने मांग की कि लाश उस समय उठेगी, जब आरोपी के सभी परिजन गिरफ्तार किए जाएंगे। खैर इस मामले में पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

Tags: crime newskanpur news
Previous Post

किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित, रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें

Next Post

अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, बच्चों को है ज्यादा खतरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Malai Egg Curry
खाना-खजाना

लंच या डिनर किसी भी समय बनाए स्पेशल डिश, नोट करें टेस्टी रेसिपी

19/06/2026
glowing skin
Main Slider

गर्मियों में सोने से पहले स्किन पर लगाएं ये चीजें, पाएं ग्लोइंग और हेल्दी त्वचा

19/06/2026
Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Dhami cabinet took 13 major decisions
Main Slider

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी कैबिनेट ने लिए 13 बड़े फैसले

18/06/2026
Next Post
Corona

अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, बच्चों को है ज्यादा खतरा

यह भी पढ़ें

Bihar Teacher

कोरोना से मृत शिक्षकों के आश्रितों को सहायक अध्यापक व लिपिक के पद पर मिलेगी नियुक्ति

25/05/2021
ऑनलाइन डिजिटल शिक्षण प्रज्ञता

प्री-प्राइमरी और प्रारंभिक कक्षाओं में भी ऑनलाइन शिक्षा दी जा सकेगी

31/07/2020
Sindoor Khela

सिंदूर खेला कब है, जानें इसका महत्व

27/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version