• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

10 साल तक लड़की तालिबान को देती रही धोखा, लड़का बनकर मकसद को दिया अंजाम

Writer D by Writer D
23/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी हो चुकी है। तालिबान ने अपने पहले शासनकाल में लोगों पर खासकर महिलाओं पर काफी जुल्म ढहाए थे। महिलाओं पर कई तरह के कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे। इसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसी ही कहानी लेखिका नादिया गुलाम की है।

नादिया दस साल तक एक पुरुष की तरह जीवन बिताने को मजबूर थीं क्योंकि वे अफगानिस्तान की रहने वाली थीं और तालिबान राज में इस देश में महिलाओं को नौकरी करने और पढ़ाई करने की इजाजत नहीं थी। यही कारण था कि नादिया को छोटी सी उम्र में ही अपना घर संभालने के लिए पुरुष बनना पड़ा।

उन्होंने कहा- मैं जब 8 साल की थी तो हमारे घर पर बम गिरा था। मेरा भाई इस अटैक में मारा गया था और मैं भी बुरी तरह घायल हुई थी। मुझे उस समय एहसास हुआ था कि युद्ध के चलते किसी की जिंदगी कैसे बर्बाद होती है। लेकिन जब मैं अफगानिस्तान के एक अस्पताल में अपना इलाज करा रही थी तो मैं हैरत में पड़ गई थी।

नादिया ने आगे कहा कि दरअसल मैं देख रही थी कि वहां हजारों की तादाद में घायल लोग पड़े हुए हैं और उनके हालात मुझसे भी ज्यादा खराब हैं। इसके बाद ही मुझे एहसास हुआ था कि सभी को अपने-अपने हिस्से का संघर्ष करना है और मैं भी पीछे नहीं हटूंगी। इसके बाद 11 साल की उम्र में नादिया ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया था।

नादिया ने 11 साल की होने पर अपनी आइडेंटिटी को खत्म किया और वे अब अपने छोटे भाई के तौर पर दुनिया के सामने थीं। नादिया ये सब इसलिए कर रही थीं क्योंकि उन्हें अपने परिवार का पेट पालना था। हालांकि तालिबान राज होने के चलते उनके लिए चुनौतियों की भरमार थी।

नादिया लड़कों के कपड़े पहनकर काम करने के लिए जाती रहीं. नादिया एक दौर में तो भूल भी चुकी थीं कि वे लड़की हैं। वे दस सालों तक अपने परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए ऐसा करती रहीं। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा हुआ जब मेरा झूठ लोगों के सामने आने वाला होता लेकिन मैं हर बार अच्छी किस्मत के चलते बच जाती।

नादिया 15 साल पहले एक एनजीओ के सहारे अफगानिस्तान से निकलने में कामयाब रही हैं। हालांकि उनका परिवार अब भी अफगानिस्तान में ही है। वे स्पेन के केटालोनिया में एक अफगानी रिफ्यूजी की तरह रह रही हैं। उन्होंने यहां रहते हुए जर्नलिस्ट Agnes rotger के साथ अपने अनुभवों के आधार पर किताब भी लिखी है।

इस बुक के बाद ही वे काफी चर्चा में आई थीं। हाल ही में तालिबान की अफगानिस्तान पर वापसी पर नादिया का कहना है कि मैं कई सालों से कहती रही हूं कि तालिबान कहीं नहीं गया है। यूएस और बाकी इंटरनेशनल फोर्स ने हमारे देश के साथ धोखा ही किया है। उन्होंने स्थिति को आउट ऑफ कंट्रोल किया है और अब अफगानियों को ये सब झेलना होगा।

Tags: # world newsafgan womenafganistan newsinternational NewsTaliban
Previous Post

कानपुर जा रही मालगाड़ी ट्रैक पर पलटी, 17 डिब्बे क्षतिग्रस्त

Next Post

GST अफसरों की कस्टडी से लूटा ट्रक, सिपाहियों को पीटकर लुटेरे फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Tariq Rahman-Sheikh Hasina
अंतर्राष्ट्रीय

जन्माष्टमी पर तारिक रहमान का शेख हसीना पर हमला, बोले- ‘कंस जैसे शासन’ को जनता ने उखाड़ फेंका

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
A family troubled by land dispute attempted suicide

GST अफसरों की कस्टडी से लूटा ट्रक, सिपाहियों को पीटकर लुटेरे फरार

यह भी पढ़ें

father's Day

फादर्स डे पर अपने पिता को राशि के अनुसार दें ये तोहफा

15/06/2025
Fake Currency

49 हजार के नकली नोट संग तीन युवक गिरफ्तार

02/04/2023

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में फलीभूत हो रहे आंबेडकर के विचार : योगी आदित्यनाथ

14/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version