• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने जांची आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारी, राष्ट्रपति रखेंगे आधारशिला

Writer D by Writer D
24/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर के भटहट ब्लॉक के पिपरी व तरकुलही में बनने जा रहे राज्य के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास 28 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों होगा। शिलान्यास समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इंतजामों पर नजर रखे हुए हैं।

सीएम योगी लखनऊ से हेलीकॉप्टर से मंगलवार दोपहर सीधे समारोह स्थल पर बने हेलीपैड पर पहुंचे। यहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इसके पूर्व 05 अगस्त को भी मुख्यमंत्री मौके पर पहुंचे थे और सघन मुआयना किया था।

सुरक्षा को लेकर बरतें विशेष सतर्कता

भटहट के पिपरी में शिलान्यास समारोह के लिए चयनित स्थल पर पहुंचते ही सीएम योगी ने साफ सफाई, मुख्य मंच, सेफ हाउस, दर्शक दीर्घा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान न तो कहीं सफाई में कमी आनी चाहिए और न ही किसी को असुविधा होनी चाहिए।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

सीएम ने पिपराइच के विधायक महेन्द्रपाल सिंह और डीएम विजय किरण आनंद से कहा कि समारोह में जिन लोगों को आमंत्रित किया जाना है, उनकी सूची समय से बन जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लोगों के जाने के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कहीं गंदगी नहीं दिखनी चाहिए : योगी

पिपरी में आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह की तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री जब हेलीपैड की तरफ बढ़ रहे थे, तभी उनकी नजर समूह में जुटे बच्चों और युवाओं पर पड़ गई। चिर परिचित अंदाज में मुस्कुराते हुए योगी कुछ देर के लिए वहीं रुक गए। बड़े ही आत्मीयता से सीएम ने पूछा, कैसे हैं आप लोग? कोई दिक्कत तो नहीं? कोई परेशानी हो तो बेहिचक बताइएगा।

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

सूबे के मुखिया के इस अपनत्व से यहां मौजूद बच्चे, किशोर व युवा निःशब्द थे। जोरदार ताली बजाकर और जय श्रीराम का उद्घोष कर उन्होंने सीएम योगी के प्रति अपने भाव प्रकट किए। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु गोरक्षनाथ विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने रवाना हो गए। वहां से वे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। मंदिर में सीएम अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सीएम आज ही वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Tags: AYUSH Universitycm yogicm yogi adityanathCm yogi visitgorakhpurGorakhpur Latest Newsgorakhpur newsGorakhpur News in Hindigorakhpur news todayराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
Previous Post

7वां वेतन आयोग: सरकार ने दिया तोहफा 35 हजार रुपए तक बढ़ गई Salary

Next Post

सास के आरोप को झूठा साबित करने के लिए दहकते अंगारों पर नंगे पांव चली बहू

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post

सास के आरोप को झूठा साबित करने के लिए दहकते अंगारों पर नंगे पांव चली बहू

यह भी पढ़ें

Saif and kareena

कोरोना संक्रमित करीना ने सैफ संग एंजॉय किया कॉफी डेट

16/12/2021
सीएम योगी cm yogi

पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत बना दुनिया में रोल माडल : योगी

01/01/2021
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

सतीश द्विवेदी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना

31/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version