• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

22 दिन बाद ‘शिवांक’ के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के लिए तैयार हुआ प्रशासन

Writer D by Writer D
24/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सुल्तानपुर
0
shivank murder case

shivank murder case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र में न्याय की आस में 22 दिनों तक बेटे के शव को डीप फ्रीजर में रखने वाले फौजी पिता को जिला प्रशासन ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी है।

सरैया मझौवा गांव में सेवानिवृत्त सूबेदार शिवप्रसाद पाठक गत एक अगस्त को दिल्ली में संदिग्ध परिस्थिति में मरे बेटे शिवांक के शव को न्याय पाने के लिए डीप फ्रीजर में रखा है।

बल्दीराय के पुलिस क्षेत्राधिकारी राजाराम ने सोमवार को बताया कि पुन: पोस्टमार्टम कराए जाने का आदेश हो गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कराया जाएगा।

इससे पहले मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन ने बताया था कि मौत के बाद दोबारा पोस्टमार्टम कराने और मृतक की पत्नी गुरलीन कौर और ससुर सुरेंद्रजीत सिंह समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण गोंड ने खारिज कर दी थी, मगर मृतक का परिवार बिना घटना के खुलासे के शिवांक के अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं है।

हुसैन ने बताया कि स्थानीय प्रशासन की तरफ से परिजन को संयुक्त रूप से नोटिस देने के साथ ही शव का अंतिम संस्कार नहीं करने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी भी दी गयी थी।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त सूबेदार शिवप्रसाद पाठक के बेटे शिवांक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत एक अगस्त 2021 को दिल्ली में हो गई थी। शिवांक दिल्ली में वर्ष 2012 में एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। इस बीच शिवांक ने दिल्ली में 24 अप्रैल 2012 को एक व्यक्ति के साथ मिलकर एक कंपनी खोली थी। कंपनी के पार्टनर ने दिल्ली की ही रहने वाली एक युवती गुरलीन कौर को एचआर के पद पर नियुक्त किया था। शिवांक ने इसी युवती के साथ 2013 में शादी की थी।

पाठक का आरोप है कि शिवांक के नाम काफी संपत्ति है, जिस पर युवती की नजर थी। इसी बीच गत एक अगस्त को दिल्ली में उसके बेटे शिवांक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। शव को पोस्टमार्टम होने के बाद सीधे उन्हें सौंप दिया गया। इसके बाद वह अपने बेटे शिवांक के शव को लेकर तीन अगस्त को सुल्तानपुर जिले में स्थित अपने पैतृक गांव आ गए।

पाठक का कहना है कि बेटे की मौत से पर्दा उठाने के लिए उन्होंने कूरेभार थाने की पुलिस को भी सूचना दी लेकिन उनकी एक न सुनी गई। बाद में शिव प्रसाद ने मुकदमा दर्ज कराने और दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी। न्यायालय ने सुनवाई का क्षेत्राधिकार न होने के आधार पर 18 अगस्त को अर्जी खारिज कर दी।

इस मामले की जानकारी मिलने पर सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी ने मृतक शिवांक के पिता को आश्वस्त किया था कि वह दिल्ली पुलिस आयुक्त से बात कर न्याय दिलाएंगी।

Tags: crime newsshivank murder casesultanpur news
Previous Post

स्किन टू स्किन केस पर SC ने कहा- तब तो दस्ताना पहनकर कोई छूए तो उसे सजा ही न हो

Next Post

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, विस्फोटक पदार्थ और असलहे बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Meeting
उत्तर प्रदेश

यूपी आउटसोर्स सेवा निगम को मिलेगा 20 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण

21/07/2026
cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
Next Post
arrested

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, विस्फोटक पदार्थ और असलहे बरामद

यह भी पढ़ें

कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करें कार्यकर्ता : अखिलेश यादव

15/01/2022
tractor

ट्रैक्टर पलट कर खंदक में गिरा, किशोर की दबकर मौत, चालक फरार

20/05/2021
terrorists encounter

सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना यासिर सहित दो आतंकियों को किया ढेर

01/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version