• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लगातार 7 घंटे बारिश से सड़कों पर आया सैलाब, एक ही इलाके में दो बार फटे बादल

Writer D by Writer D
25/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
cloudburst

Cloud Burst

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार को आसमान से आफत बरसी। यहां लगातार 7 घंटे तक बारिश होने से हालात बिगड़ गए। सड़कों पर सैलाब आ गया। लोगों के घरों में पानी भर गया। संतला देवी इलाके में तो दो बार बादल फटे, जिससे हालात और बेकाबू हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

मौसम विभाग ने पहले ही 26 अगस्त तक उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। उससे पहले ही देहरादून में लगातार 7 घंटे की बारिश ने सड़कों पर सैलाब ला दिया. घरों में पानी ही नहीं बल्कि मिट्टी और बड़े-बड़े पत्थर भी घुस गए। हालात ये हो गए कि कई जगहों पर जहां अमूमन बड़ी-बड़ी गाड़ियां चलती थीं, उन सड़कों को पार कराने के लिए SDRF को रस्सी का सहारा लेकर लोगों का रेस्क्यू करना पड़ा।

भारी बारिश से नदियां उफान में हैं। देहरादून के आईटी पार्क जैसे पॉश इलाके में भी सड़कों पर नदियां बहने लगीं। पानी इतनी तेज रफ्तार से सड़कों पर बहने लगा कि गाड़ियों का आना-जाना बंद हो गया। कई गाड़ियां इस दौरान सड़क पर ही फंस गई। सड़क पार कराने के लिए भी SDRF को आना पड़ा। आईटी पार्क से ही SDRF ने 12 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया।

देहरादून के संतला देवी मंदिर के पास खबड़वाला का हाल और भी बुरा रहा जहां दो बार बादल फटने की वजह से कई घरों में पानी के साथ-साथ पहाड़ से आने वाला मलबा भी घुस गया। कई घरों के अंदर बड़े-बड़े पत्थरों के साथ मिट्टी घुस गई। हालात इतने बिगड़ गए कि कई घरों के तो परखच्चे तक उड़ गए और बड़े-बड़े पत्थर घर की छत फाड़कर अंदर घुस गए। गनीमत ये रही कि किसी की भी जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, लोगों के घर तबाह हो चुके हैं।

Tags: cloud brustdehradoon newsNational newsUttrakhand NewsweatherWeather News
Previous Post

पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, जानें अपने शहर में आज के रेट

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पूर्व विधायक को मिली 25 साल की कैद की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Next Post
Julius Dorphang

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पूर्व विधायक को मिली 25 साल की कैद की सजा

यह भी पढ़ें

Bihar assembly elections

बिहार विधानसभा चुनाव: जदयू और भाजपा के सीट बंटवारे पर लगी मुहर,लोजपा एनडीए से आउट

04/10/2020
yogi government

अब मरीजों को नहीं करनी होगी इमरजेंसी में भागदौड़, ये है योगी सरकार का प्लान

30/07/2022
lohri

कब है लोहड़ी, जानें शुभ मुहूर्त और संक्रांति क्षण

07/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version