• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोशाला के गेट पर मृत मिला पशु, गैरहाजिर मिले BDO-कर्मचारी

Writer D by Writer D
25/08/2021
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीडीओ के सेल्फी अभियान के बावजूद अफसरों की कार्यशैली में सुधार होता नहीं दिख रहा है।  मंगलवार को दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा के निरीक्षण में इसकी पुष्टि होती दिखी। कर्मचारी और अन्य अफसर तो दूर बीडीओ तक कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने पशु चिकित्सालय और गोशालाओं का भी निरीक्षण किया। अहमदपुर गो आश्रय केंद्र के गेट पर एक बेसहारा पशु मृत मिला। गैरहाजिर मिले कार्मिकों और मिली खामियों पर बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है।

सुबह करीब दस बजे ब्लाक पहुंचे विधायक को बीडीओ कक्ष में ताला लगा मिला और अन्य पटलों की भी ज्यादातर कुर्सियां खाली मिलीं। इसके बारे में कोई भी जवाब नहीं दे पाया। थोड़ी देर के बाद बीडीओ रविशंकर पांडेय भी वहां पहुंच गए। ब्लाक परिसर में गंदगी देख सफाई कराने के बीडीओ को निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी जितेंद्र कटियार को भी मौके पर बुलवाया। पशु चिकित्सालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मिला जबकि बीडीओ कार्यालय में दो व्यक्ति ही मौजूद मिले।

दोपहर करीब 11 बजे उपजिलाधिकारी जितेंद्र कटियार के साथ विधायक ने गोआश्रय केंद्र अहमदपुर औचक निरीक्षण किया। गेट पर ही एक पशु मरा हुआ पड़ा था। अंदर पूरे परिसर में कीचड़ भरा हुआ था। नांद में भूसा और टंकी में पानी नहीं था। गोआश्रय पर अव्यवस्था देख विधायक ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद पशु चिकित्साधिकारी अरविद कुमार से तत्काल सभी गोआश्रयों के कर्मचारियों का वाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें स्वयं को जोड़ने की बात कही।

यहां मौके पर 142 पशु मौजूद थे, जिनके लिए आया 95 क्विंटल भूसा खुले में पड़ा भीग रहा था। मौके पर बुलाने के बाद भी सचिव नहीं गया। विधायक ने नाराजगी व्यक्त की और शासन को पूरे मामले से अवगत कराने की बात की।

Tags: Adhikariyon Ki LaprwahiAnimals newscow newsgosala ka such news
Previous Post

वायुसेना प्रमुख ने हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’ में भरी उड़ान, परखी मारक क्षमता

Next Post

उत्तराखंड पहुंची पंजाब कांग्रेस की बगावत, हरीश रावत से मिलने पहुंचे बागी विधायक

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शामली व कैराना की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासकः मुख्यमंत्री

17/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

राम मंदिर चंदा चोरी केस: अगले हफ्ते SC में पेश होगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट

17/07/2026
Two criminals killed in Shikohabad encounter
उत्तर प्रदेश

शिकोहाबाद में एनकाउंटर, बच्चों को बंधक बनाने वाले दोनों बदमाश मिट्टी में मिले

17/07/2026
Order to demolish 70 year old mosque
उत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

17/07/2026
Next Post
harish rawat

उत्तराखंड पहुंची पंजाब कांग्रेस की बगावत, हरीश रावत से मिलने पहुंचे बागी विधायक

यह भी पढ़ें

PM Modi

एक साथ हों लोकसभा-विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी

27/01/2025
CM Nayab Singh Saini

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में हस्तशिल्पियों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: नायब सैनी

13/12/2024
ambedkar university

बीबीएयू की एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में पूछे गए 7 प्रश्नों

28/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version