• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM पुष्कर ने देवभूमि हिमालयन सुपर 30 ट्रस्ट की वेबसाइट का किया लोकार्पण

Writer D by Writer D
28/08/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm pushkar dhami

cm pushkar dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में देवभूमि हिमालयन सुपर 30 ट्रस्ट की वेबसाइट https://www.himalayansuper30.in/ का वर्चुवली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट के इस प्रयास को राज्य के मेधावी गरीब बच्चों के व्यापक हित में बताया उन्होंने कहा कि शिक्षा का व्यक्ति के विकास में अमूल्य योगदान है।

हमारे नौनिहाल हर क्षेत्र में आगे आयें, दुनिया के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखायें इसके लिये तकनीकि दक्षता जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में विकल्प रहित संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि सुपर 30 के प्रयास सुपर 300 हो इसकी वे कामना करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे साधनहीन गरीब नौनिहालों को सुपर 30 के माध्यम से आवास, भोजन, कोचिंग आदि की निःशुल्क व्यवस्था कर उन्हें आई.आई.टी के लिये तैयार करने का प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है। इससे हमारे छात्रों को उनकी सफलता की मंजिल तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य की भौगोलिक विषमताओं व समस्याओं के बाद भी लोग आगे बढ़ें हैं, इससे उन्हें और प्रेरणा तथा सहयोग मिलेगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं डॉ अब्दुल कलाम जैसे महानुभाव साधारण परिवेश में पलने के बाद असाधारण मानव बने। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने कहा था कि मनुष्य क्षमताओं का भण्डार है, हमें अपने आपको जानने तथा उत्साहित रहने की जरूरत है। उत्साह से ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि राज्य में छात्रों को शिक्षा का बेहतर वातावरण एवं सुविधायें देने का प्रयास किया गया है ताकि हमारे युवा योग्य एवं प्रतिभावान बनें।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केन्द्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, हिमालय सुपर 30 के प्रेरक राज भट्ट, पेस आई.आई.टी के चेयरमैन प्रवीण त्यागी आदि ने वर्चुवली अपने विचार व्यक्त किये। सभी ने इस प्रयास को राज्य के छात्रों के हित में बताया।

सचिव शिक्षा राधिका झा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए हिमालयन सुपर 30 के प्रयासों को राज्य में सफलता से संचालित करने में सहयोग का आश्वासन दिया।

Tags: cm pushkar singh dhamihimalyan super 30Uttrakhand News
Previous Post

घरेलू विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Next Post

पांच किलो गांजे सहित ढाबा संचालक को पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
पंजाब

बंदी सिंहों की रिहाई पर CM मान का भरोसा, हर कानूनी रास्ता अपनाएगी सरकार

13/10/2026
Main Slider

68 हजार ग्राम प्रहरियों को कैशलेस इलाज के साथ अब 3500 रुपये मानदेय

13/10/2026
पंजाब

पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले झोटा की हत्या

13/10/2026
Next Post
ganja recovered

पांच किलो गांजे सहित ढाबा संचालक को पुलिस ने धर दबोचा, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

Gemstones

किस उंगली में धारण करना चाहिए कौन-सा रत्न, जानें नियम

11/02/2025

समय-सीमा और लक्ष्य निर्धारित कर गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराए जाएं : योगी

02/07/2021
johnson&johnson

जॉनसन एंड जॉनसन ने रोका कोरोना वैक्सीन का परीक्षण, जानें क्या है वजह

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version