• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महामहिम ने पत्नी सहित किए रामलला के दर्शन, वैदिक मंत्रों के साथ की आरती

Writer D by Writer D
29/08/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
महामहिम ने पत्नी सहित किए रामलला के दर्शन

महामहिम ने पत्नी सहित किए रामलला के दर्शन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या में थे जहां उन्होंने रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया और कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरे पर उन्होंने रामलला और हनुमान गढ़ी के पत्नी सहित दर्शन भी किए।

इस अवसर पर उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। रामायण कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि रामायण में जीवन के उन मूल्यों को समाहित किया गया है जो कि मानवता के लिए जरूरी हैं। रामायण दर्शन के अलावा एक ऐसा ग्रंथ है जो कि हमारे जीवन के हर हिस्से के लिए संदेश देती है।

उन्होंने रामायण की एक चौपाई कोट करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम सभी में हैं और सबके हैं। उन्होंने कहा कि सिया राममय सब जग जानी, करउ प्रणाम जोर जुग पानी। इसका मतलब है कि संपूर्ण जगत के कण-कण में श्रीराम विद्यमान हैं। हमें हर किसी में सियाराम की प्रतिमूर्ति देखनी चाहिए। भगवान श्रीराम हर किसी में हैं और सभी के हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि रामायण एक ऐसा विलक्षण ग्रंथ है जो रामकथा के माध्यम से विश्व समुदाय के समक्ष मानव जीवन के उच्च आदर्शों और मर्यादा को प्रस्तुत करता है। मुझे विश्वास है कि रामायण के प्रचार-प्रसार के लिए यूपी सरकार का यह प्रयास पूरी मानवता के हित में बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

राष्ट्रपति के नाम में भी जुड़ा है ‘श्रीराम’, रोम-रोम में बसे हैं राम : सीएम योगी

 

उन्होंने अवधी में तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस कि तमाम चौपाइयों का दृष्टांत देते हुए राम और शबरी के प्रेम का अनूठा वर्णन किया। उन्होंने विश्व में राम की तमाम ग्रंथों और मानवता के लिए उनके त्याग, तपस्या और बलिदान को गिनाते हुए कहा कि राम ने समाज के सभी वर्गों को जोड़ा है।

Blog -

 

उन्होंने भाई से भाई का प्रेम, माता-पिता का प्रेम, पति-पत्नी का प्रेम और मानव के प्रकृति से प्रेम का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। महात्मा गांधी ने प्रभु राम से प्रेरित होकर ही रामराज्य की कल्पना की थी।

President Ram Nath Kovind Ayodhya Visit: Kovind will become the first to  visit Ram Lalla and the second President to reach Ramnagar after 38 years | राष्ट्रपति  कोविंद ने हनुमानगढ़ी के दर्शन

दक्षिण कोरिया से भारत के रिश्ते गिनाते हुए उन्होंने अयोध्या शोध संस्थान की ओर से रामायण विश्वकोश की पहल की सराहना की। कहा कि रामायण कांक्लेव संपूर्ण विश्व के लिए उदाहरण प्रस्तुत करेगा। (रामलला की आरती करते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।)

Tags: ayodhya newsLatest Lucknow PhotographsLatest Lucknow photosLucknow ImagesLucknow Photospresident Ramnath Kovindpresident ramnath kovind ayodhya visitUttar Pradesh News
Previous Post

BSP MLA सुखदेव राजभर से मिले अखिलेश यादव, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Next Post

इस शहर में भरा बारिश का पानी, सीएम योगी ने अधिकारियों की लगाई क्लास

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post

इस शहर में भरा बारिश का पानी, सीएम योगी ने अधिकारियों की लगाई क्लास

यह भी पढ़ें

corona vaccine

भारत में बनेगी रूसी वैक्सीन, Sputnik V के 10 करोड़ से ज्यादा डोज का होगा उत्पादन

27/11/2020
cm yogi in sultanpur

पूर्वी उप्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित होगा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे  : योगी

12/11/2021
Sambhav Abhiyan 4.0

योगी सरकार के ‘संभव अभियान 4.0’ से कुपोषण और एनीमिया पर कसा शिकंजा, श्रावस्ती बना रोल मॉडल

08/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version