• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेंगू और वायरल फीवर ने ली 12 बच्चों सहित 14 की जान, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

Writer D by Writer D
02/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा जिले में अब तक संदिग्ध डेंगू और वायरल फीवर से 14 लोगों की जान जा चुकी है। जिसमें फरह के कोंह में 11 तथा गोवर्धन ब्लाक के जचैंदा में बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इस बुखार से पीड़ित 150 लोगों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फरह के कोंह में डेरा जमाया हुआ है तथा लखनऊ की टीम में यहां निरंतर उपचार में जुटी है। वहीं आज बच्चे की मौत हो लेकर परिजनों ने भूखहड़ताल कर हंगामा काटा।

गौरतलब हो कि फरह ब्लाॅक के कांेह और गोवर्धन ब्लाॅक के जचैंदा में 23 दिन के अंदर बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो चुकी है। कोंह में अब तक बच्चों सहित 11 लोग अपनी जान गवां चुके है। वहीं जचैंदा में तीन की मृत्यु हो चुकी है। 14 लोगों में से दो की उम्र 45 से ज्यादा है। जबकि 12 बच्चे हैं बच्चों की मौत के बाद दहशत में रहे ग्रामीण अब अपने बच्चों को लेकर खासे परेशान है। 11 अगस्त से शुरू हुआ मौत का सिलसिला अभी तक रूकने का नाम नहीं ले रहा है।

बिजली बकाये पर उपभोक्ताओं के लिए नई योजना लाएगी योगी सरकार

गांव कोंह में 11 अगस्त को दो साल की रमैया, इसके नौ दिन बाद 19 अगस्त को एक वर्षीय रेखा, 20 अगस्त को नौ वर्षीय अवनीश, 22 अगस्त को 19 वर्षीय रूचि, 23 अगस्त को नौ वर्षीय टिंकू व 6 वर्षीय हनी, 24 अगस्त को 7 महीने की जीविका, 26 अगस्त को 7 वर्षीय शिवानी, 29 अगस्त को 55 वर्षीय मुन्नी देवी, 31 अगस्त को 14 वर्षीय सौंरभ व एक सितम्बर को 11 वर्षीय राजा की मौत हो गई। वहीं गोवर्धन ब्लाॅक जचैंदा में 23 अगस्त को दो साल के मोहित, 27 को 48 वर्षीय राजाराम, 29 अगस्त को 19 वर्षीय भगवान सिंह की जान इसी बुखार के चलते चली गई। फरह ब्लाॅक के कोंह गांव में 10 वर्षीय राजा पुत्र हरीचंद की मृत्यु हो गई इस प्रकार गांव में कुल मौतों का आंकड़ा 11 हो गया, गुस्साएं ग्रामीणों ने गुरूवार इसको लेकर भूखहड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन किया था कि कुछ देर बैठने के बाद विधायक कारिन्दा सिंह और एसडीएम मौके पर पहुंचे उनका समझा बुझाकर धरने से उठा दिया। इस बीच गांव में पहुंची मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रचना गुप्ता का ग्रामीणों ने घिराव करते हुए उपचार में लापरवाही बरती जाने पर खरी खोटी सुनाई। सीएमओ डा. रचना गुप्ता ने बताया कि गांव में चिकित्सकों की टीम दिन रात इलाज के लिए कैम्प कर रही है। जल्द स्थिति को नियंत्रण में कर लिया जाएगा।

पूरे मथुरा जिले में डेंगू बुखार से अब तक 12 बच्चों समेत 14 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना नियंत्रण कक्ष के प्रभारी डॉ भूदेव ने गुरुवार को कहा मथुरा जिले में वायरल बुखार के कारण 12 बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हो गई है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। हमने गांवों में अस्थायी अस्पताल बनाए हैं। इस बीमारी का भय इस कदर फैलता जा रहा है कि मथुरा के कोहा गांव में बीमारी फैलने के कारण 50 से अधिक परिवार गांव छोड़कर भाग गए हैं। इस बीच जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जो सैंपल लिए थे, उसमें मलेरिया और डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। नमूनों से यह भी पता चला कि गांव में डेंगू, स्क्रब टाइफस, मलेरिया, लेप्टोस्पायरोसिस जैसी बीमारियां फैल रही हैं। साथ ही दिल्ली और लखनऊ की टीमें गांव में तैनात हो गईं हैं। इतना ही नहीं, वाराणसी से लेकर यूपी के कई इलाकों में यह बीमारी फैल गया है और लगातार इसके मरीज मिल रहे हैं।

Tags: denguemathura newsviral fever
Previous Post

बिजली बकाये पर उपभोक्ताओं के लिए नई योजना लाएगी योगी सरकार

Next Post

नगर आयुक्त अनुनय झा ने मल्टीलेवल जुबली पार्क का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Dhami cabinet took 13 major decisions
Main Slider

उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: धामी कैबिनेट ने लिए 13 बड़े फैसले

18/06/2026
NEET-2026
Main Slider

योगी सरकार का छात्र हितैषी निर्णय, NEET-2026 के अभ्यर्थियों को नगरीय परिवहन बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट

18/06/2026
Illegal notice on Yogi's dream project
Main Slider

मुख्तार की जमीन पर बना योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट अवैध करार, ध्वस्तीकरण की तैयारी

18/06/2026
Next Post
Municipal Commissioner Anunay Jha

नगर आयुक्त अनुनय झा ने मल्टीलेवल जुबली पार्क का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

High court

पंचायत चुनाव: आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2015 को मानना होगा बेस ईयर

15/03/2021
i20n line

हुंडई ने लांच की नई I20 N लाइन, 9.9 सेकंड्स में दौड़ेगी 100 की रफ्तार से

02/09/2021

राष्ट्रपति के 4 हत्यारों को मुठभेड़ में पुलिस ने उतारा मौत के घाट, दो आरोपी अरेस्ट

08/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version