• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

माफिया तत्वों को सपा में कभी जगह नहीं दी : शिवपाल

Writer D by Writer D
03/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, संभल
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि माफिया तत्वों को पार्टी में शामिल नहीं करना चाहिये। साथ ही दावा किया कि सपा में रहने के दौरान उन्होंने पार्टी में कभी ऐसे लोगों को जगह नहीं दी।

सम्भल के चंदौसी में बुधवार को शिवपाल ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि  समाजवादी पार्टी में माफिया कभी नहीं आए। माफियाओं को शामिल नहीं करना चाहिए, हमने भी ऐसे लोगों को पार्टी में जगह नहीं दी। मैं समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी रहा, मेरे रहते माफिया तत्वों को जगह नहीं मिली। मुख्तार अंसारी को कभी पार्टी में जगह नहीं दी गयी।

हालांकि, उन्होंने कहा कि मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी और सिबगतुल्लाह के सपा में शामिल होने के बाद वह पार्टी से अलग हो गये। शिवपाल से मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह को पिछले दिनों सपा में शामिल किये जाने के बारे में सवाल पूछा गया था।

गौरतलब है कि सितंबर 2016 में मुख्तार और उनके भाई अफजाल अंसारी को सपा में शामिल कराने को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री और मौजूदा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल के बीच जबर्दस्त तल्खी पैदा हो गयी थी। शिवपाल, अंसारी बंधुओं को सपा में शामिल करने की वकालत कर रहे थे, जबकि अखिलेश इसके खिलाफ थे। सत्ता और संगठन को लेकर चले निर्णायक संघर्ष के बाद शिवपाल ने सपा से नाता तोड़कर प्रसपा का गठन किया था।

शिवपाल ने सपा में वापसी की संभावना के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि अगर पार्टी में यथोचित स्थान दिया जाएगा तो वह विचार करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि समाजवादी परिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिये सब कुछ भूल कर एकजुट हो जाना चाहिये।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि  राज्य में भ्रष्टाचार पांच गुना बढ़ गया है। अब बिना रिश्वत के कोई काम ही नहीं होता। थाने में जो काम 100, 200 या 500 रुपये में हो जाता था, वह अब 5 हजार, 10हजार और  50 हजार रुपये में होता है।

Tags: sambhal newsshivpal yadav
Previous Post

दो कारों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत, चौकी इंचार्ज व भाजपा नेता घायल

Next Post

महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, ससुरालियों पर लगा प्रताड़ना का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UP DID IT: यूपीआईटीएस ने दुनिया को दिखाया यूपी का सामर्थ्य

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव : मुख्यमंत्री

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की पहचान अब कट्टा नहीं, ब्रह्मोस और फाइटर जेट से : गिरिराज सिंह

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS 2026: ₹6,500 करोड़ के 4,400 MoU, ₹15,500 करोड़ के संभावित कारोबार के साथ संपन्न हुआ ट्रेड शो

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में पर्यटन से बढ़ा कारोबार, GST के 51 कैटेगरी से होगा आर्थिक असर का आकलन

29/09/2026
Next Post
lady constable

महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, ससुरालियों पर लगा प्रताड़ना का आरोप

यह भी पढ़ें

onion potato

आलू-प्याज की महंगाई पर लगेगी लगाम, दिवाली से पहले गिरेंगे दाम

31/10/2020
Hair

बेजान बालों में आएगी शाइन, डाइट में शामिल करें ये फ़ूड

09/07/2025
holi

जानें इस साल कब मनाई जाएगी होली, यहां देखें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

01/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version