• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

50 करोड़ के घोटाले के चलते जलनिगम के दो दर्जन अफसरों पर मुकदमा दर्ज, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
scam

Scam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में जल निगम के सक्षम अधिकारियों द्वारा जेएनएनयूआरएम कार्यक्रम के अंतर्गत कानपुर पुनर्गठन पेयजल योजना फेस-1 (इनर ओल्ड एरिया) परियोजना में मानक के अनुरुप निर्धारित की गई पी०एस०सी० पाइप के स्थान पर जी०आर०पी० पाइप का प्रयोग किया गया। इस मामले में करीब 50 करोड़ का घोटाला करते हुए भ्रष्टाचार किया गया। प्रकरण की जांच के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर जल निगम के परियोजना प्रबंधक ने थाना फजलगंज में दो दर्जन अधिकारियों पर मुकदमा कराया है।

परियोजना प्रबंधक बैराज इकाई उत्तर प्रदेश जल निगम के परियोजना प्रबंधक बैराज इकाई शमीम अख्तर द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि उक्त पाइप गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं थी। उपरोक्त संबंध में टी०ए०सी० जांच दल की जांच आख्या के आधार पर जल निगम के संबंधित अधिकारियों द्वारा सरकारी धन का गबन एवं वित्तीय/तकनीकी अनियमितता स्पष्ट रूप से दिखती है। इस प्रकरण के संबंध में जलनिगम के दो दर्जन अधिकारियों पर मुकदमा 409/420/120B आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

करोड़ों के घोटाले में शामिल इन लोगों पर दर्ज किया गया मुकदमा

जल निगम के तहत कानपुर जनपद में गहरी पाइप लाइन डाली गई। इस कार्य में तत्कालीन परियोजना प्रबंधक एसके अवस्थी, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता रामसेवक शुक्ला, मुख्य अभियंता सूरज लाल, तत्कालीन परियोजना प्रबंधक एसके गुप्ता, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता वाई के जैन, तत्कालीन मुख्य अभियंता सैयद रहमतुल्लाह, तत्कालीन परियोजना प्रबंधक एसके गुप्ता, कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता राकेश चौधरी, तत्कालीन परियोजना प्रबंधक पीसी शुक्ला, तत्कालीन परियोजना अभियंता निर्माण दीपक कुमार, तत्कालीन परियोजना अभियंता डीएन नौटियाल, तत्कालीन परियोजना अभियंता एस एस तिवारी, तत्कालीन परियोजना अभियंता लक्ष्मण प्रसाद, विकास गुप्ता, तत्कालीन सहायक परियोजना अभियंता एम एस खान, अमीरुल हसन, पीके शर्मा, मयंक मिश्रा, तत्कालीन सहायक परियोजना अभियंता दिनेश चंद्र शर्मा, तत्कालीन परियोजना अभियंता बैराज लालजीत, तत्कालीन सहायक परियोजना अभियंता आरके वर्मा, सतवंत सिंह, विपुल आमरे, सुरेंद्र कुमार को मुकदमे में नामजद किया गया है।

एक साथ दो दर्जन लोगों पर मुकदमे से मचा हड़कम्प

गहरी पाइप लाइन डालने की परियोजना में जमकर अफसरों व कर्मियों ने भ्रष्टाचार कर सरकार को करोड़ों की चपत लगाई। काम में किए गए भ्रष्टाचार की कलई अब कई जगहों पर लाइन के फटने व लीकेज के रूप में सामने आ रहे हैं। इस भ्रष्टाचार पर अब दो दर्जन अफसरों व कर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एक साथ दो दर्जन अफसरों व कर्मियों पर मुकदमा दर्ज होने से जल निगम में अधिकारी व विभागीय कर्मी सकते में आ गए हैं। अब घोटाले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Tags: crime newsjal nigam scamkanpur news
Previous Post

नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में कलयुगी पिता को उम्रकैद की सजा

Next Post

ATM कार्ड की क्लोनिंग कर खातों से पैसे उड़ाने वाले दो शातिर जालसाज गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
arrested

ATM कार्ड की क्लोनिंग कर खातों से पैसे उड़ाने वाले दो शातिर जालसाज गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

kisan andolankari at lalkila

फेस रिकग्निशन सॉफ्टवेयर के जरिए गुनहगारों को मिलेगी सजा, पढ़िए यह तकनीक

27/01/2021

किसान आंदोलन-दुर्गा पूजा को देखते हुए UP सरकार अलर्ट, 20 IPS अधिकारी नियुक्त

11/10/2021
sakat chauth 2021

सकट चौथ पर भगवान गणेश के इन 12 नामों का करें स्मरण, हर संकट होंगे दूर

31/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version