• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चोरों का आतंक, एक ही गांव में पुलिस कर्मी समेत तीन घरों से लाखों की चोरी

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
Loot
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र के बासौली गांव में चोरों ने यूपी पुलिस के सिपाही समेत तीन घरों को खंगालते हुए लाखों के जेवरात व नगदी लेकर चपंत हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का मौका-मुआयना किया। पीड़ितों से शनिवार को थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी हासिल कर जांच में जुट गई।

बासौली गांव में चोरों ने शुक्रवार की देर रात को यूपी पुलिस के सिपाही विपिन के मकान में दीवार फांदकर घुस गए। सिपाही की मां अपनी बेटी नेहा के साथ सोई हुई थी, जबकि सिपाही की पत्नी मायके गई हुई थी।

सिपाही ड्यूटी पर मुरादाबाद में था। पीड़ित महिला ने बताया कि चोरों ने उनके कमरे के दरवाजे पर रस्सी बांध दी और ऊपर बने कमरे से आठ तोले सोने, दस तौले चांदी के जेवरात और 22 हजार रुपये की नगदी चोरी कर लिये।

इसके अलावा चोरों ने गांव में ही यशवीर और सेवाराम के मकान में घुस गए। यशवीर और सेवाराम भाई है और दोनों के मकान का एक ही दरवाजा है। यहां भी चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे और सेवाराम के मकान से दस तौले सोने व पांच तौले चांदी के जेवरात और पांच हजार रुपए की नगदी चोरी कर ले गए। यशवीर के मकान से भी कुछ सामान चोरी किया है।

पीड़ितों ने घटना की जानकारी होने के बाद रमाला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस मामले में सीओ आलोक सिंह का कहना है कि रमाला पुलिस को चोरी की घटना का राजफाश करने के निर्देश दिए हैं।

Tags: baghpat newscrime newsrobberyup news
Previous Post

किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

बेटे की गर्दन पर चाकू रख देवर ने किया महिला से दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गन्ने से बासमती तक, खेती की चुनौतियों पर मेरठ में हुआ मंथन

24/09/2026
Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

नशे के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, लगातार तेज हुई कार्रवाई

24/09/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश को ग्लोबल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में UPITS 2026: भूपेंद्र चौधरी

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Next Post
rape

बेटे की गर्दन पर चाकू रख देवर ने किया महिला से दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

यह भी पढ़ें

Mission Shakti

मिशन शक्ति 5.0: योगी सरकार की पुलिस ने तीन दिन में खोए 12 लोगों को अपनों से मिलाया, खिले चेहरे

26/09/2025
India's eye on the current situation in Nepal

नेपाल के मौजूदा हालात पर भारत की नजर, MEA ने नागरिकों को सतर्क रहने की दी सलाह

09/09/2025
Rudraksh

रुद्राक्ष दूर करेगा कुंडली के अशुभ योग

21/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version