• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुजफ्फरनगर महापंचायत: GIC पार्क में जुटने लगा किसानों का हुजूम, प्रशासन अलर्ट

Writer D by Writer D
05/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मुजफ्फरनगर, राजनीति
0
kisan mahapanchayat

kisan mahapanchayat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

किसान आंदोलन की दिशा तय करने और सत्ता परिवर्तन का बिगुल फूंकने को लेकर आज यूपी की सबसे बड़ी महापंचायत आज मुजफ्फरनगर में हो रही है।  मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर महापंचायत में शामिल होने के लिए एक दिन पहले से ही बड़ी संख्या में किसान मुजफ्फरनगर पहुंच गए।

रविवार को सुबह से ही सड़कों पर किसानों के काफिले गाड़ियों और बसों से पहुंचना शुरू हो गए। सुबह दस बजे तक महापंचायत स्थल पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है।

बता दें कि महापंचायत के मंच से संयुक्त किसान मोर्चा मिशन यूपी का बिगुल बजाएगा। करीब 22 राज्यों के तीन सौ से ज्यादा संगठन और खाप चौधरी एक मंच पर एकत्र होकर जन आंदोलन शुरू करेंगे। पुलिस, पीएसी और मोर्चा के वालंटियरों ने कमान संभाल ली है।

कोविड-19 के समय में शिक्षकों द्वारा छात्रों की शिक्षा यात्रा जारी रखना सराहनीय : मोदी

तीन कृषि कानूनों को वापस लेने, एमएसपी और अन्य मुद्दों पर किसान मोर्चा ने भाजपा सरकार की घेराबंदी के लिए महापंचायत बुलाई है। शनिवार को कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, आंध्र प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों के किसान पहुंच गए। पंजाबी बरातघर, राधा स्वामी सत्संग भवन, छोटूराम इंटर कॉलेज, रालोद कार्यालय और जीआईसी ग्राउंड में किसानों को ठहराया गया है।

सुबह से ही किसान महापंचायत के लिए निकलना शुरू हो गए। वहीं पंचायत स्थल पर किसानों की अभी से भारी भीड़ नजर आ रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाम तक भारी संख्या में किसान महापंचायत में शामिल होंगे। उधर, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं।

जिले के बॉर्डर पर सुरक्षा के मद्देनजर सरधना, मवाना, किठौर, सीओ सदर देहात पुलिस फोर्स के साथ लगाए हैं। वहीं, एसपी सिटी, सीओ ब्रह्मपुरी व सीओ दौराला को परतापुर व दौराला टोल प्लाजा पर तैनात किया गया है। 14 इंस्पेक्टर, 35 दरोगा, 31 महिला कांस्टेबल, 30 पुलिसकर्मी ट्रैफिक पुलिस, 30 होमगार्ड, 133 कांस्टेबल व एक कंपनी पीएसी को तैनात किया जाएगा।

Tags: farm lawsfarmer protestKisan Mahapanchayatkisan mahapanchayat in muzaffarnagarkisan mahapanchayat in upLatest Muzaffarnagar News in HindimuzaffarnagarMuzaffarnagar Hindi SamacharMuzaffarnagar News in Hindiuttar pradesh govtउत्तर प्रदेश समाचारकिसान आंदोलनकिसान महापंचायतकिसान समस्याएंकिसानों की ताकतकिसानों की समस्याएंखापखाप पंचायतेंगौरव टिकैतचौधरी अजीत सिंहचौधरीचरण सिंहजयंत चौधरीभाकियूभाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैतभाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैतमहापंचायत की तैयारियांमुजफ्फरनगर महापंचायतयूपी न्यूजयूपी में चुनाव की तैयारीराकेश टिकैतलेटेस्ट न्यूज़सिटी न्यूजहरियाणा के किसान
Previous Post

पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई कटौती, फटाफट चेक करें अपने शहर के रेट

Next Post

मुजफ्फरनगर की जमीन पर कदम नहीं रखेंगे राकेश टिकैत, बोले- कानून वापसी तक घर नहीं जाऊंगा

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Rakesh Tikait

मुजफ्फरनगर की जमीन पर कदम नहीं रखेंगे राकेश टिकैत, बोले- कानून वापसी तक घर नहीं जाऊंगा

यह भी पढ़ें

Power Cut

बिजलीकर्मियों की अचानक हड़ताल से इस राज्य में ‘ब्लैकआउट’, सेना ने संभाला मोर्चा

23/02/2022
kuldeep senger

रेप केस में सजा काट रहे कुलदीप सेंगर को बड़ी राहत, दिल्ली HC ने दी जमानत

16/01/2023
Swami Prasad Maurya

‘सही संदर्भ में पढ़ना चाहिए’, श्रीरामचरितमानस मामले में मौर्य को कोर्ट की नसीहत

07/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version