• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जानें अलग-अलग देशों में किस वजह से मनाते है Teacher’s Day

Writer D by Writer D
05/09/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Teacher's Day

Teacher's Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस (Teacher’s Day ) मनाया जाता है। वहीं दुनिया के अलग-अलग देशों में शिक्षक दिवस (Teacher’s Day ) मनाने का कारण भिन्न होता है। इसे मनाने को तिथियां और तरीका भी भारत से काफी अलग होता है।

कई देशों में, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिनमें गायन प्रतियोगिताएं, नृत्य और नाटक प्रदर्शन शामिल होते हैं।

वहीं कहीं छात्र अपने पसंदीदा शिक्षकों को स्नेह के प्रतीक के रूप में फूल, ग्रीटिंग कार्ड और उपहार भेंट करते हैं। आइए जानते हैं चीन, रूस, अमेरिका जैसे देशों में कब और कैसे मनाया जाता है शिक्षक दिवस।

चीन: हर साल 10 सितंबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस (Teacher’s Day )

1931 में राष्ट्रीय केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस (Teacher’s Day ) की स्थापना की गई थी। इसे 1932 में चीन गणराज्य की केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया था। 1939 में, कन्फ्यूशियस, चीन के प्रसिद्ध शिक्षक, फिलोसॉफर और पॉलिटिकल थियोरिस्ट के जन्मदिन पर  यानी 27 अगस्त को हर साल शिक्षक दिवस के तौर पर सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया गया। लेकिन पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना सरकार ने 1951 में इसे निरस्त कर दिया। हालांकि 1985 में फिर से इसे स्थापित किया गया और दिन को बदलकर 10 सितंबर कर दिया गया। अब अधिक से अधिक लोग शिक्षक दिवस को कन्फ्यूशियस के जन्मदिन पर वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं।

रूस: विश्व शिक्षक दिवस के दिन मनाया जाता है टीचर्स डे (Teacher’s Day )

रूस में, शिक्षक दिवस 1965 और 1994 के बीच अक्टूबर के पहले रविवार को मनाया जाता था। हालांकि 1994 से, हर साल 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाया जाने लगा। बता दें कि इसी दिन विश्व शिक्षक दिवस भी मनाया जाता है, जिसे 1994 में यूनेस्को द्वारा स्थापित किया गया था।

अमेरीका: मई ने धूमधाम से मनाया जाता है शिक्षक दिवस (Teacher’s Day )

संयुक्त राज्य अमेरिका में, शिक्षक दिवस मई के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवार को मनाया जाता है। इस दिन गैर-सरकारी अवकाश होता है। अमेरिका में भी इस दिन को धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए स्कूलों में कई गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। कहीं कहीं यह उत्सव मई के पूरे सप्ताह तक जारी रहता है।

थाईलैंड: 1957 में मनाया गया था पहला शिक्षक दिवस (Teacher’s Day )

थाईलैंड में, राष्ट्रीय शिक्षक दिवस हर साल 16 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन को 21 नवंबर, 1956 को सरकार के एक प्रस्ताव द्वारा द्वीप राष्ट्र में शिक्षक दिवस के रूप में अपनाया गया था। पहला शिक्षक दिवस 1957 में आयोजित किया गया था। इस दिन स्कूलों में सभी की छुट्टी होती है।

ईरान: प्रोफेसर अयातुल्ला मुर्तजा मोताहारी की याद में मनाया जाता है शिक्षक दिवस

ईरान में, शिक्षक दिवस 2 मई को मनाया जाता है। यह ईरानी प्रोफेसर अयातुल्ला मुर्तजा मोताहारी की हत्या की याद में मनाया जाता है। प्रसिद्ध लेखक, एक कालातीत शिक्षक, को 2 मई, 1980 को मार दिया गया था। इस दिन, छात्र पवित्र पेशे का सम्मान करने के लिए शिक्षकों को फूल चढ़ाते हैं।

तुर्की: शिक्षण के पेशे को समर्पित है यह दिन

तुर्की में 24 नवंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। केमल अतातुक ने 24 नवंबर को शिक्षकों और उनके पेशे का सम्मान करने के लिए इस दिन को समर्पित किया था। शिक्षण के पेशे को अतुलनीय और पवित्र माना जाता है। इस दिन कोई अवकाश नहीं होता है।

मलेशिया: हरि गुरु के नाम से जाना जाता है शिक्षक दिवस

16 मई मलेशिया में शिक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों को समर्पित होता है। इस दिन को देश में शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन को मलेशिया में ‘हरि गुरु’ कहा जाता है और यह एक कार्य दिवस है।

Tags: 5th SeptemberEducation Hindi NewsEducation News in Hinditeacher's dayTeacher's Day celebrationTeachers Day 2025teachers day in americateachers day in chinateachers day in iranteachers day in malaysiateachers day in russiateachers day in thailandteachers day in turkeyteachers day in world
Previous Post

शनिवार को इन नियमों का करें पालन, न्याय के देवता होंगे प्रसन्न

Next Post

आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक : मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi-pm modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Hair Color
फैशन/शैली

बाल कलर करवाने के बाद बरतें सावधानी

26/09/2026
धर्म

नहाने के पानी में मिलाएं ये खास चीजें, होने लगेगी धन की बरसात

26/09/2026
Roti
धर्म

रोटियां बनाते समय न करें ये गलती, हो सकता है बड़ा नुकसान

26/09/2026
black elbow
फैशन/शैली

कोहनियां हो गई है काली, तो ट्राई करें ये घरेलू उपाय

26/09/2026
Next Post
CM Yogi

आधुनिक शिक्षा और नवाचार से नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ रहे शिक्षक : मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

Thalapathy Vijay

थलापति विजय ने लोकसभा में विपक्ष का नेता चुने जाने पर राहुल गांधी को दी बधाई

27/06/2024
Vijay Shekhar Sharma

पेटीएम पेमेंट बैंक के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा ने दिया इस्तीफा, बोर्ड सदस्यता भी छोड़ी

27/02/2024
bangladeshi

बांग्लादेशी नागरिकों ने इस जिले में पा ली नौकरी, पुलिस प्रशासन एक्शन में

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version